..................... The Kerala Story Day 10 Box Office Collection: Adah Sharma film beats Salman Khan, Alia Bhatt, create records - Hindi Filmibeat

The Kerala Story Day 10 Box Office Collection: अदा शर्मा की फिल्म ने सलमान, आलिया सबको पछाड़ा, बनाया रिकॉर्ड

The Kerala Story Day 10 Box Office Collection

The Kerala Story Day 10 Box Office Collection: सिनेमाघरों में सिर्फ दस दिन, और द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। फिल्म ने शानदार हफ्ता गुजारने के बाद, अपने दूसरे वीकेंड पर तहलका मचा दिया है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 81.14 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 55.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सलमान खान की फिल्म को किया पीछे

द केरल स्टोरी ने रविवार को 23.75 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 136.74 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें, 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को पीछे छोड़ दिया है। दबंग खान की फिल्म ने 107.50 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

फिल्म का day wise कलेक्शन

'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़, गुरुवार- 12.50 करोड़, शुक्रवार- 12.23 करोड़, शनिवार- 19.50 करोड़, रविवार- 23.75 करोड़..

2023 की चौथी 100 करोड़ी फिल्म

पठान (543.22 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़) और किसी का भाई किसी की जान (107.50 करोड़), के बाद इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है 'द केरल स्टोरी'.. वहीं, ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि यह 200 करोड़ क्लब तक भी पहुंचेगी।

टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला केंद्रित फिल्में

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी और गंगूबाई काठियावाड़ी, कंगना रनौत की मणिकर्णिका जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'द केरल स्टोरी' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला केंद्रित फिल्म भी बन चुकी है।

द केरल स्टोरी - 136.74 करोड़ (कमाई अभी जारी है)
गंगूबाई काठियावाड़ी - 129.10 करोड़
राज़ी - 124 करोड़
मणिकर्णिका- 92.19 करोड़
वीरे दी वेडिंग - 83 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X