..................... The Kerala Story Day 1 Box Office Collection: अदा शर्मा की फिल्म ने की दमदार शुरुआत, अक्षय-कार्तिक भी हुए पीछे | The Kerala Story Day 1 Box Office Collection: Adah Sharma's Film Beats Akshay Kumar and Kartik Aaryan On Friday - Hindi Filmibeat

The Kerala Story Day 1 Box Office Collection: अदा शर्मा की फिल्म ने की दमदार शुरुआत, अक्षय-कार्तिक भी हुए पीछे

the-kerala-story-day-1-box-office-collection-adah-sharma-film-beat-akshay-kumar-kartik-aaryan-friday

The Kerala Story Day 1 Box Office Collection: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने कंटेंट को लेकर भले गहरे विवादों में घिरी है, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा ही मिलता दिख रहा है। नतीजतन फिल्म ने ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को शानदार कलेक्शन किया है।

फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन

'द केरल स्टोरी' को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन दर्शकों का एक खास वर्ग फिल्म के प्रति आकर्षित है, जिसका प्रभाव फिल्म के कलेक्शन पर देखा जा सकता है। फिल्म ने शुक्रवार को 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 करोड़ की कमाई तीन नेशनल चेन्स पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस से हुई है।

फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए, थिएटर मालिकों ने फिल्म के और शो जोड़े हैं और टिकट काउंटरों पर इसके कलेक्शन वीकेंड में काफी बढ़ने की उम्मीद है।

टॉप 5 ओपनर्स में शामिल

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में, द केरल स्टोरी 2023 की अब तक की टॉप फाइव ओपनर्स में शामिल है। शाहरुख खान की पठान (55 करोड़), किसी का भाई किसी की जान (15.81 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (15.73 करोड़) और भोला (11.20 करोड़) के बाद पांचवे नंबर पर है द केरल स्टोरी (8.03 करोड़)। इस फिल्म ने पहले दिन अक्षय कुमार की सेल्फी (2.55 करोड़) और कार्तिक आर्यन की शहजादा (6.50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

द केरल स्टोरी

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी स्टारर द केरल स्टोरी केरल की महिलाओं की कहानी दिखाती है, जिन्हें कथित रूप से ब्रेनवॉश करके इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा आईएसआईएस में शामिल कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X