The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान- रणबीर कपूर की हिट फिल्मों को पछाड़ा, 250 करोड़ पार

the-kerala-story-beats-shahrukh-khan-jab-tak-hai-jaan-ranbir-kapoor-ae-dil-hai-mushkil-at-box-office

The Kerala Story Box Office: द केरल स्टोरी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 20 दिनों में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 250 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी है।

मंगलवार (23 मई) को 3.50 करोड़ की कमाई के बाद 'द केरल स्टोरी' की कमाई भारत में 206.97 करोड़ तक पहुंच चुकी है। शाहरुख खान की पठान के बाद, यह साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई है। बता दें, यह बॉलीवुड की 29वीं 200 करोड़ी फिल्म है।

शाहरुख खान की जब तक है जान हुई पीछे

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज में अब तक 9 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड gross टोटल 250 करोड़ पार पहुंच चुका है। खास बात है कि द केरल स्टोरी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब शाहरुख खान की जब तक है जान (241 करोड़ रुपये), ऐ दिल है मुश्किल (242.50 करोड़ रुपये) और बागी 2 (243.37 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है। जल्द ही फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (258 करोड़) को पार करेगी।

विवादित रही है फिल्म

द केरल स्टोरी कथित तौर पर तीन महिलाओं की सच्ची कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म अपने रिलीज के साथ ही काफी विवादित रही है और कई राज्यों में बैन भी हो चुकी है।

द केरल स्टोरी की कमाई और प्रॉफिट

द केरल स्टोरी की कुल कमाई 206.97 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 580% (प्रतिशत) से भी ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल होगी। बता दें, शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान ने 117.28 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म का बजट 250 करोड़ का था और कमाई थी 543.22 करोड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X