BO: बैन की डिमांड के बीच धड़ल्ले से बिकी द केरला स्टोरी की टिकट, पहले ही दिन वसूल लिया इतना बजट

The Kerala Story 2 Box Office Collection: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी 2 लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कई राज्यों में विरोध हुआ और बैन की मांग भी उठी, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी। हालांकि, तमाम अटकलों के बीच फिल्म ने थिएटर में दस्तक दे दी है।

The Kerala Story 2 Box Office Collection

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस हाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को ओपनिंग डे पर एवरेज 11.9% ऑक्यूपेंसी मिली।

दिल्ली में 473 शोज के साथ लगभग 14% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
मुंबई में 538 शोज में करीब 8.75% दर्शक पहुंचे।

पहले दिन फिल्म ने लगभग 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर करीब 20 हजार टिकटों की बिक्री दर्ज की गई। विवादों के बावजूद फिल्म ने 2026 की टॉप ओपनिंग फिल्मों की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।

2026 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में स्थान

बॉर्डर 2 - 32.10 करोड़
ओ रोमियो - 9.01 करोड़
इक्कीस - 7.28 करोड़
मर्दानी 3 - 4 करोड़
द केरला स्टोरी 2 - 3.5 करोड़

बजट और रिकवरी

करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 11% लागत की भरपाई कर ली है। ओपनिंग डे पर डबल डिजिट रिकवरी को इंडस्ट्री के लिहाज से अच्छा संकेत माना जा रहा है। समीक्षाओं में भी फिल्म को मिला-जुला लेकिन झुकाव पॉजिटिव रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। कहानी तीन युवा लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दूसरे धर्म में विवाह करने के बाद जटिल परिस्थितियों में फंस जाती हैं। मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ पाती है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X