..................... The Kerala Story 1 month Box Office collection: Vipul Shah film all set to cross 240 crore mark, profit will shock you - Hindi Filmibeat

The Kerala Story 1 Month Collection: एक महीने तक विपुल शाह की फिल्म ने की सुपरहिट कमाई, यहां जानें प्रॉफिट

the-kerala-story-1-month-box-office-collection-vipul-shah-film-to-cross-240-crore-mark-know-profit

The Kerala Story 1 Month Box Office Collection: विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में एक महीना का वक्त पूरा कर लिया है। इस बीच कई अन्य फिल्मों की रिलीज के बावजूद, अपने 31वें दिन तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

इस रविवार, यानि 31वें दिन पर फिल्म ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 236.22 करोड़ तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो द केरल स्टोरी इस हफ्ते 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें, यह बॉलीवुड की 29वीं 200 करोड़ी फिल्म है।

सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

खास बात है कि 30 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म इस साल की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 687.4% (प्रतिशत) से भी ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी दमदार कमाई कर रही है। साल 2011 से सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट देंखे.. तो द केरल स्टोरी चौथे नंबर पर आती है। इस लिस्ट में इससे ऊपर द कश्मीर फाइल्स (1162%), कांतारा (981.33 %) और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (876.24 %) है।

2023 की बात करें तो, शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान ने 117.28 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म का बजट 250 करोड़ का था और कमाई थी 543.22 करोड़।

आदिपुरुष की रिलीज तक का है समय

द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हो चुकी है। फिलहाल फिल्म के पास 16 जून तक कमाई करने का वक्त है। 16 जून को फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो रही है, जिससे इस फिल्म के शोज में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 10 दिनों में द केरल स्टोरी 250 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X