द कश्मीर फाइल्स वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ क्लब में दहाड़ मारती हुई एंट्री, 83 - गंगूबाई को पछाड़ा
विवेक रंजन अग्निहोत्री की अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर लौटी है और फिल्म ने अब वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बनाते हुए 200 करोड़ क्लब में दनदनाती हुई एंट्री ले ली है।
ओवरसीज़ में 10 दिन में फिल्म ने कुल 15 करोड़ कमाई की है और भारत के 168 करोड़ मिलाते हुए फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म ने ओवरसीज़ में पहले धीमी शुरूआत की थी लेकिन अब भारत में ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के बाद द कश्मीर फाइल्स धीरे धीरे ग्लोबल स्तर पर दर्शकों तक पहुंच रही हैं और उन्हें काफी ज़्यादा पसंद भी आ रही है।

10 दिन में बनाए रिकॉर्ड
फिल्म की रिलीज़ को अभी 10 ही दिन बीते हैं लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने इन 10 दिनों में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है। फिल्म ने 11 मार्च को 3.5 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और रविवार, 20 मार्च को फिल्म की कमाई 28 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 685% की बढ़त ले चुकी है।

बढ़ाए गए हैं स्क्रीन
द कश्मीर फाइल्स, पहले भारत में लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म 11 मार्च को प्रभास की फिल्म राधे श्याम के साथ रिलीज़ हुई थी और इस वजह से फिल्म को काफी स्क्रीन शेयर करनी पड़ रही थी। लेकिन शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद धीरे धीरे फिल्म की स्क्रीन बढ़ाई जाने लगी। फिलहाल, द कश्मीर फाइल्स के पास लगभग 4000 स्क्रीन हैं।

बच्चन पांडे को भी चटा दी धूल
जहां रिलीज़ के पहले वीकेंड पर द कश्मीर फाइल्स ने प्रभास - पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी वहीं अब रिलीज़ के दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने इस हफ्ते रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को बॉक्स ऑफिस पर खड़े होने का मौका ही नहीं दिया। बच्चन पांडे, किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।

दंगल और पीके को पीछे छोड़ा
फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को दंगल और पीके को भी पीछे छोड़ दिया। जहां दंगल ने अपने दूसरे शुक्रवार पर 18 करोड़ की कमाई की थी वहीं पीके ने 14 करोड़ की। द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शुक्रवार 19 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस स्टार आमिर खान को भी पछाड़ दिया। दंगल ने दूसरे शनिवार को 23 करोड़ और पीके ने 17 करोड़ की कमाई की थी। द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शनिवार 24.8 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे रविवार को दंगल ना सही लेकिन द कश्मीर फाइल्स 27.5 करोड़ के साथ पीके के 21.8 करोड़ को पीछे छोड़ चुकी है।

बाहुबली 2 के साथ ट्रेंड
दूसरे शुक्रवार और शनिवार को द कश्मीर फाइल्स बाहुबली 2 के साथ साथ ट्रेंड कर रही थी। बाहुबली 2 ने दूसरे शुक्रवार को 19.7 करोड़ की कमाई की थी वहीं द कश्मीर फाइल्स ने कुछ लाख से पीछे रह कर 19.1 करोड़ की कमाई की और बाहुबली 2 के आंकड़ों को छू कर लौट आई। दूसरे शनिवार को भी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 24.8 करोड़ की कमाई की थी जबकि बाहुबली 2 ने भी इसी रेंज में 26 करोड़ की कमाई की थी।

गंगूबाई काठियावाड़ी - 83 को पीछे छोड़ा
द कश्मीर फाइल्स अपने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के साथ पिछले महीने रिलीज़ हुई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है। गंगूबाई ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 186 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म ने रणवीर सिंह स्टारर 83 के 193 करोड़ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस को भी पीछे छोड़ दिया है।

कई बड़े स्टार्स को किया पीछे
205 करोड़ से ऊपर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ द कश्मीर फाइल्स ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान की ज़ीरो(186 करोड़), आमिर खान की गजिनी (189 करोड़), अक्षय कुमार की राउडी राठौर (203 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का अगला टार्गेट होगी सलमान खान की ट्यूबलाइट जिसने वर्ल्डवाईड 211 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











