..................... The Kashmir Files weekend box office sets historic records with 300 percent growth | द कश्मीर फाईल्स वीकेंड बॉक्स ऑफिस - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स वीकेंड बॉक्स ऑफिस: रविवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 300 प्रतिशत बढ़त के साथ तीसरे दिन बंपर कमाई

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस समय देश में खूब शोर मचा रही है। कश्मीरी पंडितों पर बनी ये फिल्म दर्शकों को भावुक तो कर ही गई है साथ ही उनके दिल में भी उतर चुकी है। नतीजा ये है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का डंका बज रहा है। तीसरे दिन, रविवार 13 मार्च को फिल्म ने धमाकेदार तरीके से 14 करोड़ की कमाई की है।

इसके साथ द कश्मीर फाइल्स ने कुल मिलाकर 26 करोड़ का वीकेंड देकर सबको चौंका दिया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने रविवार को ओपनिंग से 300 प्रतिशत की बढ़त दिखाई। वहीं रविवार को द कश्मीर फाइल्स ने शनिवार से 75 प्रतिशत ज़्यादा कमाई की।

the-kashmir-files-weekend-box-office-report-historic-record-with-300-percent-growth-from-opening-day

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.5 करोड़ की कमाई के साथ शुक्रवार 11 मार्च को अपनी ओपनिंग की थी। लेकिन ओपनिंग के साथ ही इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर राधे श्याम को पछाड़ दिया था। ओपनिंग के साथ द कश्मीर फाइल्स के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ दोनों ही शानदार रहे।

ओपनिंग के साथ ही रिकॉर्ड

ओपनिंग के साथ ही रिकॉर्ड

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स ने ओपनिंग के साथ ही रिकॉर्ड बना लिया था। द कश्मीर फाइल्स ने 11 मार्च को ओपनिंग के दिन थिएटर में 41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। इसके साथ ही ये 2022 की ऑक्यूपेंसी का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले ये आंकड़ा, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम दर्ज था। लेकिन फिर भी गंगूबाई ने भी केवल 29 प्रतिशत ओपनिंग ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी।

135 प्रतिशत की बढ़त

135 प्रतिशत की बढ़त

द कश्मीर फाइल्स ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग से 135 प्रतिशत की बढ़त लेते हुए 12 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। इस कमाई का कारण था फिल्म का तगड़ा वर्ड ऑफ माउथ। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर चोट की। कश्मीरी पंडितों की कहानी बताती ये फिल्म उन्हें भावुक कर गई।

कई राज्यों में टैक्स फ्री

कई राज्यों में टैक्स फ्री

द कश्मीर फाइल्स के तगड़े वर्ड ऑफ माउथ का असर ये रहा कि फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है जिसमें गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है। आने वाले दिनों में कई और राज्य ये कदम उठा सकते हैं। गौरतलब है कि आज तक कश्मीरी पंडितों पर कोई भी फिल्म ऐसी नहीं बनी है जो सच को इतने करीब से और इतनी क्रूरता से दिखाती हो।

रविवार को 88 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

रविवार को 88 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

रविवार को द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। फिल्म ने रविवार को 88 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। दिलचस्प ये है कि ये आंकड़ा फिल्म के कम शो होने कारण, सुबह से ही शानदार रहा। सुबह के शो में फिल्म ने 76 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो दोपहर के शो तक 95 प्रतिशत तक बढ़ी और शाम तक 97 प्रतिशत पर पहुंची। सोमवार होने के कारण रविवार रात का ऑक्यूपेंसी आंकड़ा 88 प्रतिशत तक गया।

हाउसफुल जा रहे हैं शो

हाउसफुल जा रहे हैं शो

गौरतलब है कि कई शहरों में द कश्मीर फाइल्स के शो हाउसफुल जा रहे हैं। यहां तक कि कई जगह फिल्म के शो बढ़ा दिए गए हैं। कई शहरों में रात 2 बजे तक द कश्मीर फाइल्स के शो चल रहे हैं और कई शहरों में सुबह का शो 6.30 बजे से शुरू हो जा रहा है। फिर भी इन शो में दर्शकों की संख्या 80 - 90 प्रतिशत है।

सोमवार को भी होंगे चौंकाने वाले आंकड़े

सोमवार को भी होंगे चौंकाने वाले आंकड़े

एडवांस बुकिंग के आंकड़े यही बता रहे हैं कि द कश्मीर फाइल्स, सोमवार को भी धुंआधार कमाई करने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के भ्रम को तोड़ते हुए द कश्मीर फाइल्स कम से कम 7 - 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म अच्छा खासा लाइफटाइम कलेक्शन हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X