'द कश्मीर फाइल्स' ने 8 दिनों में तोड़े 8 शानदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन गुजार लिये हैं और शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है।

फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर आधारित है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में लोग इस फिल्म के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ रहे हैं। फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ बहुत ही शानदार है, जिसका प्रभाव आंकड़ों पर भी साफ दिख रहा है।

the-kashmir-files-shatters-8-box-office-records-in-8-days

7 दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, 8 दिनों में भारत में फिल्म अब तक 120 करोड़ के लगभग का बिजनेस कर चुकी है। बता दें, 8 दिनों में फिल्म ने दनादन 8 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

साल 2022 की पहली प्रॉफिटेबल फिल्म

साल 2022 की पहली प्रॉफिटेबल फिल्म

एक हफ्ते की कमाई के साथ ही फिल्म ने 386.50 प्रतिशत का मुनाफा लिया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। इसी के साथ यह इस साल की पहली प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है।

गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन मेगा बजट फिल्म होने की वजह से मुनाफेदार नहीं साबित हुई है।

मध्यम बजट की सबसे तेजी से 100 करोड़ पहुंचने वाली फिल्म

मध्यम बजट की सबसे तेजी से 100 करोड़ पहुंचने वाली फिल्म

द कश्मीर फाइल्स 18 से 20 करोड़ के बजट पर बनाई गई है। महज 3.55 करोड़ की ओपनिंग के साथ 7 दिनों में 100 करोड़ तक पहुंचने वाली शायद यह पहली फिल्म होगी।

दुगुनी होती गई स्क्रीन

दुगुनी होती गई स्क्रीन

पहले इस फिल्म को 630 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। लेकिन दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म की स्क्रीन को बढ़ाकर सीधे 2000 कर दिया गया। वहीं, अब एक हफ्ते के बाद फिल्म की स्क्रीन को दुगुना कर सीधे 4000 कर दिया गया है।

सबसे बड़ा पहला हफ्ता

सबसे बड़ा पहला हफ्ता

भारत में फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मध्यम बजट पर बनी इस आंकड़े तक, इतनी जल्दी पहुंचने वाली यह पहली फिल्म है।

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल

महज 7 दिनों में फिल्म 400 प्रतिशत तक का मुनाफा कमा चुकी है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का ट्रेंड देखकर कहा जा सकता है कि यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इससे आगे उरी (876%), आशिकी 2 (612%) जैसी फिल्में हैं।

8वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल

8वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल

फिल्म ने अपने आठवें दिन 19.15 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ यह आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में नंबर 2 पर शामिल हो चुकी है। इससे ऊपर सिर्फ बाहुबली 2 है, जिसने आठवें दिन19.75 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि द कश्मीर फाइल्स ने दंगल (18.59 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

होली के दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

होली के दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

फिल्म ने होली के दिन 19.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह केसरी (21 करोड़) के बाद होली के दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। खास बात है कि केसरी होली के दिन ही रिलीज हुई थी, जबकि 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन की कमाई के साथ टक्कर दिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने महज 7 दिनों में 106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मध्यम बजट पर बनी वर्ल्डवाइड इस आंकड़े तक, इतनी तेजी के साथ पहुंचने वाली यह पहली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X