..................... The Kashmir Files Monday day 4 box office collection beat sooryavanshi Tanhaji Uri box office।द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस सोमवार की कमाई ने सूर्यवंशी, तानाजी, उरी को बॉक्स ऑफिस पर किया पीछे - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स Box Office: सोमवार को ब्लॉकबस्टर कमाई, तानाजी, सूर्यवंशी- उरी का तोड़ा रिकॉर्ड

द कश्मीर फाइल्स के बाॅक्स आफिस कमाई में चौथे दिन रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दर्शकों के बीच विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर उत्साह इस कदर है कि इसके स्क्रीन की गिनती भी पहले के मुकाबले अधिक कर दी गई है। वीकेंड के बाद जहां कई फिल्में कमाई की रफ्तार को धीमी कर देती हैं वहीं द कश्मीर फाइल्स ने खुद की मजबूती को सिनेमाघर में पक्का कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार द कश्मीर फाइल्स ने सोमवार की कमाई के बाद शाहिद कपूर की कबीर सिंह और अक्षय कुमार की रुस्तम को सोमवार कलेक्शन के लिहाज से पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि सोमवार के दिन अधिक फिल्में लुढ़क जाती हैं।

The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स की रिकॉर्ड तोड़ कमाई रविवार के जैसे सोमवार को भी जारी है। ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर। शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 3.55 करोड़। शनिवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 8.50 करोड़। रविवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई का आंकड़ा 15.10 करोड़ पर पहुंच गया।

सोमवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 15.05 करोड़

सोमवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 15.05 करोड़

सोमवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 15.05 करोड़। कुल मिलाकर द कश्मीर फाइल्स की चौथे दिन की कुल कमाई 42.20 करोड़ हुई है। द कश्मीर फाइल्स को 561 सिनेमाघरों में 113 ओवरसीज स्क्रीन पर रिलीज किया गया। द कश्मीर फाइल्स को हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा और यूपी में टैक्स फ्री होने का फायदा काफी मिल रहा है।

द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीन की गिनती 2500 से ऊपर

द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीन की गिनती 2500 से ऊपर

सोमवार को द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीन की गिनती 2500 से ऊपर कर दी गई है। तरण आदर्श ने इस बात की भी जानकारी अपने एक पोस्ट में दी है कि द कश्मीर फाइल्स ने कोरोना वायरस के बाद रिलीज होने वाली फिल्मों में भी रिकॉर्ड कायम किया है।

सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी , तानाजी, उरी का तोड़ा रिकॅार्ड

सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी , तानाजी, उरी का तोड़ा रिकॅार्ड

सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ कोरोना के पहले रिलीज हुई उरी और तानाजी की चौथे दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। द कश्मीर फाइल्स ने चौथे दिन 15.10 करोड़ की कमाई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने चौथे दिन 14.51 करोड़ की कमाई।

द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त कमाई, उरी, तानाजी को किया पीछे

द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त कमाई, उरी, तानाजी को किया पीछे

गंगूबाई काठियावाड़ी ने चौथे दिन 8.19 करोड़ की कमाई। 83 फिल्म ने 7.29 करोड़ की कमाई की। कोरोना से पहले तानाजी ने चौथे दिन 13.75 करोड़ की कमाई। उरी ने 10.51 करोड़ की कमाई की थी।

3 दिन में 325 प्रतिशत का उछाल , सुपरहिट बनेगी फिल्म

3 दिन में 325 प्रतिशत का उछाल , सुपरहिट बनेगी फिल्म

रिपोर्ट अनुसार 3 दिन में 325 प्रतिशत का उछाल कमाई में देखने मिला है। द कश्मीर फाइल्स का बजट 14 करोड़ का है। ऐसे में 40 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म सुपरहिट की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X