..................... The Kashmir Files Crosses 100 Crore mark on Worldwide Box Office in 7 days, historic record | 'द कश्मीर फाइल्स' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस- एक हफ्ते में 100 करोड़ पार पहुंची फिल्म, ऐतिहासिक रिकॉर्ड - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस- एक हफ्ते में 100 करोड़ पार पहुंची फिल्म, ऐतिहासिक रिकॉर्ड

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और 7 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

'द कश्मीर फाइल्स' ने एक हफ्ते में 106.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ऐतिहासिक कमाई कर रही है। महज 3.55 करोड़ की शुरुआत के साथ 7 दिनों में 100 करोड़ तक पहुंचने वाली शायद यह पहली फिल्म होगी।

the-kashmir-files-crosses-100-crore-mark-on-worldwide-box-office

अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चकव्रर्ती, पल्लवी जोशी अभिनीत ये फिल्म कई मायनों में इतिहास रच रही है। बता दें, पहले इस फिल्म को लगभग 600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। लेकिन दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म की स्क्रीन को बढ़ाकर सीधे 2000 कर दिया गया। वहीं, अब एक हफ्ते के बाद फिल्म की स्क्रीन को दुगुना कर सीधे 4000 कर दिया गया है।

200 करोड़ पार होगी फिल्म

200 करोड़ पार होगी फिल्म

फिल्म का पहला हफ्ता जैसा रहा है.. उसके बाद ट्रेड पंडितों की मानें तो द कश्मीर फाइल्स के लिए 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा। खासकर अब जबकि फिल्म की स्क्रीन को भी बढ़ा दिया गया है, यह आराम से दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ तक पहुंच सकती है।

बच्चन पांडे को जोरदार टक्कर

बच्चन पांडे को जोरदार टक्कर

द कश्मीर फाइल्स का तहलका ऐसा है कि इसके सामने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' का भी क्रेज काफी कम दिख रहा है। बच्चन पांडे की स्क्रीन को भी काफी कम कर दिया गया है।

8 दिनों में 100 करोड़

8 दिनों में 100 करोड़

भारत में फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि आठवें दिन यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। छोटे बजट पर बनी 100 करोड़ तक इतनी जल्दी पहुंचने वाली यह पहली फिल्म होगी।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

शुक्रवार- 3.55 करोड़
शनिवार- 8.50 करोड़
रविवार- 15.10 करोड़
सोमवार- 15.05 करोड़
मंगलवार- 18 करोड़
बुधवार- 19.05 करोड़
गुरुवार- 18.05 करोड़

बजट और कमाई

बजट और कमाई

बता दें, द कश्मीर फाइल्स का बजट 18- 20 करोड़ तक का है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने की श्रेणी में आने के लिए 40 करोड़ तक का आंकड़ा पार करना था। बहरहाल, अब फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज़ हुई है। फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X