बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की सुनामी- टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों से निकलेगी आगे!

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला चुकी है। फिल्म ने भारत में 10 दिनों में 167.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड गढ़ रही है। लिहाजा, ट्रेड पंडितों की मानें तो यदि फिल्म इसी गति से आगे बढ़ती गई तो यह बॉलीवुड की टॉप फिल्मों में शामिल हो सकती है।

'द कश्मीर फाइल्स' आने वाले 3 से 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें, हिंदी फिल्मों की बात करें तो अब तक लगभग 25 फिल्मों ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि 9 फिल्में 300 करोड़ क्लब में शामिल हैं। अब देखना है कि द कश्मीर फाइल्स टॉप 10 फिल्मों को पार कर पाती है या नहीं!

will-the-kashmir-files-cross-these-top-10-highest-grossing-hindi-movies

फिलहाल, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2। जिसने हिंदी में 500 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की थी। इस आंकड़े को पार करना तो किसी भी फिल्म के लिए फिलहाल बेहद मुश्किल है। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' का लाइफटाइम कलेक्शन कहां तक पहुंचता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्में-

बाहुबली 2 (हिंदी)

बाहुबली 2 (हिंदी)

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पैन इंडिया फिल्म बाहुबली 2 ने हिंदी में 511.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

दंगल

दंगल

आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म ने भारत में 387.39 करोड़ का बिजनेस किया था। 2016 में आई यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

संजू

संजू

रणबीर कपूर स्टारर यह संजय दत्त बॉयोपिक फिल्म ने 341.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

पीके

पीके

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म ने 339.50 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के निर्देशक भी राजकुमार हिरानी थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

टाईगर जिंदा है

टाईगर जिंदा है

सलमान खान- कैटरीना कैफ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 339.16 करोड़ का बिजनेस किया था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

सलमान खान- करीना कपूर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के निर्देशन हैं कबीर खान।

वॉर

वॉर

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म ने 319 करोड़ का बिजनेस किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था।

सुल्तान

सुल्तान

सलमान खान और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म ने भारत में 300.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें, 300 करोड़ क्लब में सलमान खान की तीन फिल्में शामिल हैं।

पद्मावत

पद्मावत

वही, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की इस फिल्म ने 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।

धूम 3

धूम 3

आमिर खान, कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन की इस सुपरहिट फिल्म ने 280.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह बॉलीवुड की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X