द कश्मीर फाइल्स Box Office: 6 दिन में रचा इतिहास ,होली पर 100 करोड़ करीब रिकॉर्ड तोड़ कमाई
द कश्मीर फाइल्स कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड हर दिन तोड़ती हुई नजर आ रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 6 दिन की कमाई को पूरा करते हुए 100 करोड़ से केवल कदम दूर है। इस फिल्म की कमाई के सामने प्रभास की राधे श्याम का स्टारडम भी काफी पीछे रह गया है। साल 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर बेस्ड है।

अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि वीकेंड के बाद द कश्मीर फाइल्स की कमाई की रफ्तार आग की तरह फैलते हुए 60 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। 6 दिन की कमाई को जोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स 80 करोड़ तक पहुंच गई है।

द कश्मीर फाइल्स की कुल कमाई 79.25 करोड़
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अनुसार द कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगलवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर 79.25 करोड़ की कमाई यह फिल्म कर चुकी है।

तानाजी, सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी, 83 फिल्म ,यूरी पीछे
इतना ही नहीं छठे दिन की कमाई के साथ तानाजी, सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी, 83 फिल्म ,यूरी के छठे दिन की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम आने वाले समय में कर सकती है।

द कश्मीर फाइल्स की तुलना में बाकी फिल्मों का बिजनेस
रिलीज के बाद छठे दिन की कमाई का आंकड़ा यहां देखिए। द कश्मीर फाइल्स- 19.05 करोड़। सूर्यवंशी- 9.55 करोड़। गंगूबाई काठियावाड़ी-6.21 करोड़। 83 फिल्म- 5.67 करोड़। तानाजी- 16.72 करोड़। यूरी- 7.73 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

सुपरहिट हुई द कश्मीर फाइल्स
फिल्म की रफ्तार को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आराम से यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। द कश्मीर फाइल्स केवल 14 करोड़ के बजट में बनाई गई है। अपने बजट से दो गुना अधिक यह फिल्म कमाने के साथ सुपरहिट फिल्म की कैटेगरी में शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications