द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस: दूसरे रविवार को रचा 700 प्रतिशत उछाल का इतिहास, बाहुबली 2 के करीब पहुंची

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है और अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी दर्ज होने जा रही है। दूसरे शनिवार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.8 यानि कि लगभग 25 करोड़ की कमाई के साथ सबको चौंका दिया। वहीं अब दूसरे रविवार, यानि कि आज 20 मार्च को भी फिल्म ने तबाही नहीं छोड़ी है।

शुरूआती आंकड़ों और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की मानें तो दूसरे रविवार को द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कुल 28 करोड़ की कमाई करेगी। ये ना सिर्फ फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन होगा बल्कि फिल्म ढेर सारे रिकॉर्ड्स और तोड़ेगी।

the-kashmir-files-box-office-day-10-second-sunday-march-20-700-percent-giant-jump-near-baahubali-2

दूसरे वीकेंड फिल्म लगभग 71.8 करोड़ का वीकेंड देगी जो कि पहले वीकेंड से ही लगभग 164 प्रतिशत ज़्यादा है। गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स के पहले वीकेंड की कमाई कुल 27.1 करोड़ रूपये थी।

700 प्रतिशत की उछाल

700 प्रतिशत की उछाल

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। और अब दूसरे शनिवार को फिल्म ने 24.5 करोड़ की कमाई कर ली है। अगर आंकड़ों की बात करें तो दूसरे शनिवार को फिल्म ने ओपनिंग 608 प्रतिशत का उछाल लिया है वहीं अगर दूसरे रविवार की 28 करोड़ की कमाई देखी जाए तो फिल्म अपनी ओपनिंग से लगभग 700 प्रतिशत का उछाल ले लिया है।

रविवार को 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

रविवार को 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

रविवार को द कश्मीर फाइल्स ने थिएटर में 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की है और माना जा रहा है कि अब होली के त्योहार के बाद 20 मार्च को ये ऑक्यूपेंसी इसी आंकड़े के आसपास दिन भर रहेगी। दिल्ली, मुंबई, पुणे और सूरत जैसे शहरों में फिल्म ने 80 - 84 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ थिएटर में शुरूआत की है।

रविवार तक की कमाई

रविवार तक की कमाई

जिस हिसाब से फिल्म ने रविवार को शुरूआत की है, उस हिसाब से माना जाए तो फिल्म रविवार को दूसरे वीकेंड के खत्म होने तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 170 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। फिल्म ने 3.5 करोड़ की ओपनिंग की और पहले वीकेंड में 27.1 करोड़ की कमाई की और पहले हफ्ते 97 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

दंगल और पीके को पीछे छोड़ा

दंगल और पीके को पीछे छोड़ा

द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शनि्वार को 24.5 करोड़ की कमाई के साथ ही आमिर खान की फिल्म दंगल और पीके को पीछे छोड़ दिया है। दंगल ने जहां दूसरे शनिवार को 18.1 करोड़ की कमाई की थी वहीं पीके ने लगभग 14.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म बाहुबली 2 के बिल्कुल करीब पहुंची। बाहुबली 2 ने दूसरे शनिवार को 26.5 करोड़ की कमाई की थी।

बाहुबली 2 के साथ साथ

बाहुबली 2 के साथ साथ

हालांकि, फिल्म शुक्रवार से ही बाहुबली 2 के साथ साथ चल रही है। जहां द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 19.7 करोड़ की कमाई की थी वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शुक्रवार को 19.1 करोड़ की। ये फासला, रविवार को काफी बढ़ जाएगा क्योंकि रविवार को द कश्मीर फाइल्स के 28 करोड़ की कमाई के कयास हैं वहीं बाहुबली 2 ने दूसरे रविवार को लगभग 36 करोड़ की कमाई की थी।

केवल 20 करोड़ की फिल्म

केवल 20 करोड़ की फिल्म

द कश्मीर फाइल्स केवल 20 करोड़ की फिल्म है। इस लिहाज़ से फिल्म रविवार तक कुल 750 प्रतिशत का प्रॉफिट कमा चुकी होगी। यानि कि फिल्म को पिछले दशक की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के 850 प्रतिशत मुनाफे को पार करने में ज़्यादा समय नहीं लगने वाला है।

हाउसफुल जा रही है फिल्म

हाउसफुल जा रही है फिल्म

कई शहरों में फिल्म हाउसफुल जा रही है और ढेरों शो होने के बावजूद फिल्म के टिकट मुश्किल से मिल रहे हैं। खासतौर से Weekdays में भी लोग फिल्म के रात के शो देखने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई शहरों में रात के 2.30 बजे तक शो उपलब्ध हैं और सुबह पहला शो भी 6.30 से शुरू हो जा रहा है। लेकिन फिर भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं।

कितना जाएगा लाइफटाइम कलेक्शन

कितना जाएगा लाइफटाइम कलेक्शन

द कश्मीर फाइल्स जिस तरह से कमाई कर रही है, लग नहीं रहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रूकेगी। अभी तक फिल्म जैसी तबाही मचा रही है, माना जा सकता है फिल्म लगभग 250 करोड़ से ज़्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X