..................... The Kashmir Files Box Office Day 1 friday 11 march takes bumper opening | द कश्मीर फाइल्स की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: अनुपम खेर ने 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ली बंपर ओपनिंग, 2022 की बेस्ट

कश्मीरी पंडितों के दुख को परदे पर उतारती फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज़ हो चुकी है और पहले ही दिन अनुपम खेर की फिल्म ने उम्मीद से कई गुना ज़्यादा प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। 11 मार्च, शुक्रवार को अनुपम खेर ने 3.5 करोड़ की ओपनिंग ली है जो कि प्रभास - पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम की ओपनिंग से भी ज़्यादा है। ये दोनों ही फिल्में क्लैश कर रही थीं।

इसी के साथ अनुपम खेर स्टारर विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म ने साफ कर दिया है कि सही ट्रेलर, प्रोमो और प्रमोशन का फिल्म की ओपनिंग पर कितना असर पड़ सकता है। द कश्मीर फाइल्स, भले ही एक तय दर्शकों को टार्गेट करती फिल्म हो लेकिन इसका ट्रेलर जब से आया, तब से फिल्म के लिए उत्सुकता थी।

the-kashmir-files-box-office-day-1-march-11-bumper-opening-highest-occupancy-of-2022-beats-gangubai

द कश्मीर फाइल्स के ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को देखने की उत्सुकता, फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर साफ साफ नज़र आई। इस कलेक्शन के आगे प्रभास और पूजा हेगड़े का स्टारडम भी फीका पड़ गया। इसके साथ ही अनुपम खेर की फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही 2022 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग

2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग

द कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार को थिएटर में 41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कर हर किसी को चौंका दिया। इसके साथ ही ये फिल्म 2022 में सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी। इससे पहले, ये रिकॉर्ड था आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई के पास जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के दिन केवल 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। द कश्मीर फाइल्स का 41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा हैरान कर देने वाला है।

प्रभास आलिया का स्टारडम फीका

प्रभास आलिया का स्टारडम फीका

ज़ाहिर सी बात है कि अनुपम खेर की फिल्म कंटेंट के चलते, प्रभास और आलिया जैसे बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार्स को पछाड़ चुकी है। प्रभास की राधे श्याम ने जहां पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर केवल 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं फिल्म ने 3 करोड़ के लगभग की ओपनिंग की है।

झुंड के भी आगे टिके

झुंड के भी आगे टिके

दिलचस्प है कि अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स, अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड के भी आगे मज़बूती से टिकी। अमिताभ बच्चन की फिल्म ने जहां करोड़ में ओपनिंग भी नहीं की वहीं द कश्मीर फाइल्स ने झुंड से लगभग 2.5 से 3 गुना बड़ी ओपनिंग देकर हर किसी को चौंका दिया है।

रात के शो में कमाल

रात के शो में कमाल

द कश्मीर फाइल्स ने 11 मार्च को ओपनिंग के समय, सुबह के शो में लगभग 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। इसके बाद दोपहर को ये आंकड़ा 36 प्रतिशत पहुंचा और शाम को उछाल मारता हुआ 45 प्रतिशत तक पहुंचा। लेकिन फिल्म के ओपनिंग आंकड़ों का सारा समीकरण रात के शो में बदल गया जहां फिल्म ने 60 प्रतिशत के लगभग ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

गंगूबाई को शाम से ही पछाड़ दिया

गंगूबाई को शाम से ही पछाड़ दिया

दिलचस्प है कि अब तक आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस और ऑक्यूपेंसी दोनों लिहाज़ में। लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने शाम से गंगूबाई की ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया। जहां, गंगूबाई ने ओपनिंग के दिन, रात के शो में 42 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी ही दर्ज की थी वहीं द कश्मीर फाइल्स ने शाम में ही ये आंकड़ा पीछे छोड़ दिया था।

होगी इस साल की सरप्राइज़ हिट

होगी इस साल की सरप्राइज़ हिट

माना जा रहा है कि द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सरप्राइज़ हिट हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ उत्साहित दर्शक इसकी तुलना विकी कौशल की फिल्म उरी से भी कर रहे हैं। उरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और माना जा रहा है कि अनुपम खेर की फिल्म भी शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद एक अच्छा खासा लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X