द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस ने 5वें दिन रचा इतिहास: 200% प्रॉफिट के साथ सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड

अनुपम खेर और दर्शन कुमार स्टारर द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर बवंडर लेकर आ चुकी है। फिल्म हर दिन और ज़्यादा मज़बूत होती जा रही है और पिछले कुछ सालों में ऐसा प्रदर्शन बहुत ही कम फिल्मों ने किया है। मंगलवार, 15 मार्च को द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पांचवे दिन 17.8 करोड़ की कमाई की है।

17.8 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने पांच दिनों में मंगलवार को सबसे ज़्यादा कमाने का रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया है। खासतौर से तब जब आमतौर पर Weekday में काम काज वाले दिन फिल्मों की कमाई, ओपनिंग और छुट्टी वाले दिनों से कम ही होती है।

the-kashmir-files-box-office-creates-highest-day-record-on-tuesday-15-march-with-200-percent-profit

लेकिन द कश्मीर फाइल्स की कमाई हर दिन शानदार तरीके से बढ़ रही है। मंगलवार की कमाई, सोमवार के मुकाबले 14 प्रतिशत ज़्यादा कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 15.5 करोड़ की कमाई की थी वहीं मंगलवार को ये आंकड़ा 17.8 करोड़ पर पहुंच चुका है।

ओपनिंग से 408 प्रतिशत बढ़त

ओपनिंग से 408 प्रतिशत बढ़त

गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। मंगलवार को फिल्म ने 17.8 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग से 408 प्रतिशत की बढ़त दिखाकर सबको चौंका दिया है। फिल्म ने मंगलवार को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। और तब फिल्म के आंकड़े इतने शानदार हैं।

बेहद ज़बरदस्त वीकेंड

बेहद ज़बरदस्त वीकेंड

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के साथ ही प्रभास स्टारर राधे श्याम को पीछे छोड़ दिया था। वहीं फिल्म को ओपनिंग के साथ इतना ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिला कि अगले ही दिन शनिवार को फिल्म ने 139% की बढ़त दिखाते हुए 8.5 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों ने अपना असली रंग दिखाया रविवार को 15.1 करोड़ की कमाई के साथ। फिल्म ने कुल 27 करोड़ का वीकेंड दिया।

छोटे बजट की फिल्म

छोटे बजट की फिल्म

द कश्मीर फाइल्स बेहद कम बजट की फिल्म है। इसे 20 करोड़ की लागत पर बनाया गया है और यही कारण है कि फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से अब कोई नहीं रोक सकता है। जिस हिसाब से फिल्म प्रदर्शन कर रही है, इसकी तुलना, 2019 में विकी कौशल स्टारर उरी से की जा रही है। द कश्मीर फाइल्स भी बॉक्स ऑफिस पर काफी लंबे समय तक टिकने वाली है और ऐसी ही धुंआधार कमाई करने वाली है।

200 प्रतिशत पहुंचा मुनाफा

200 प्रतिशत पहुंचा मुनाफा

द कश्मीर फाइल्स ने अभी से बॉक्स ऑफिस पर 200 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। फिल्म का बजट है 20 करोड़ रूपये और फिल्म ने अब तक भारत में 59.9 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। यानि कि अब तक फिल्म ने 39.9 करोड़ का मुनाफा कमाया है जो कि 200 प्रतिशत है। अच्छी खबर ये है कि ये आंकड़ा अभी केवल पांच दिनों का है, जबकि फिल्म की एडवांस बुकिंग से साफ है कि फिल्म पूरा हफ्ता धुंआधार कमाई करने वाली है।

शो बढ़ने के बावजूद हाउसफुल

शो बढ़ने के बावजूद हाउसफुल

कई शहरों में द कश्मीर फाइल्स के टिकट नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की तरफ ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद सिनेमाघरों ने जहां फिल्म के शो बढ़ा दिए हैं वहीं कई शहरों में फिल्म की स्क्रीन भी बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद, लोगों को फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं और फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं। कई छोटे शहरों में रात में 10 - 11.30 के बीच चार से पांच शो हैं लेकिन वो भी हाउसफुल हैं। बड़े शहरों में फिल्म का पहला शो, सुबह 6 बजे से शुरू हो रहा है।

मंगलवार की ऑक्यूपेंसी

मंगलवार की ऑक्यूपेंसी

अगर मंगलवार की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म ने सुबह के शो में 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी जो तेज़ी से दोपहर के शो में 40 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम तक ये आंकड़ा 66 प्रतिशत और रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 72 प्रतिशत थी। लगभग सभी बड़े शहरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से ऊपर ही रही और भोपाल - अहमदाबाद जैसे कुछ शहरों में रात के शो में 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

तेज़ी से 100 करोड़ की ओर

तेज़ी से 100 करोड़ की ओर

द कश्मीर फाइल्स तेज़ी से 100 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा रही है और जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, अगले वीकेंड से पहले ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। दिलचस्प ये देखना होगा कि क्या द कश्मीर फाइल्स, अक्षय कुमार की होली रिलीज़ बच्चन पांडे के आगे भी टिक पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X