Box office पर द कश्मीर फाइल्स की आंधी, 400 प्रतिशत प्रॉफिट, जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा पार !
ब्लॉकबस्टर होना किसे कहते हैं यह आलम इन दिनों द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से बयान हो रहा है। अपने रिलीज के 8वें दिन पर भी द कश्मीर फाइल्स की कमाई आसमान छू रही है। 400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है।

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन शुक्रवार को सबसे अधिक कमाई करते हुए 120 करोड़ की कमाई बटोर ली है। 90 के दशक के कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक सच्चाई को पर्दे पर उतारने का काम द कश्मीर फाइल्स से बखूबी किया है। यही वजह है कि फिल्म लीक होने के बाद भी सिनेमाघर में अपनी मजबूती को जमीन पर स्थापित करती जा रही है। 14 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन की कमाई के साथ बाहुबली और आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बाहुबली और दंगल का तोड़ा रिकॅार्ड
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन यानी कि शुक्रवार को 22 करोड़ की कमाई की। इससे पहले आठवें दिन अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड प्रभास की बाहुबली द कन्क्लूजन और आमिर खान की दंगल के पास है। प्रभास की बाहुबली ने आठवें दिन 19.75 करोड़ और आमिर खान की दंगल ने 18.59 करोड़ की कमाई की थी।

द कश्मीर फाइल्स के पहले दिन से 8 वें दिन तक
द कश्मीर फाइल्स के पहले दिन से 8 वें दिन की कमाई को विस्तार से देखें। ओपनिंग दिन- 3.55 करोड़। दूसरे दिन-8.5 करोड़। तीसरे दिन-15 करोड़। चौथे दिन- 15.05 करोड़। पांचवें दिन- 17.80 करोड़। छठे दिन- 19.30 करोड़। सातवें दिन- 19.05 करोड़। आठवें दिन- 22 करोड़। कुल मिलाकर अभी तक द कश्मीर फाइल्स की कमाई- 120 करोड़ पार कर चुकी है।

400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ
सबसे अधिक मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स ने अपनी रफ्तार को तेजी से बढ़ाया है। पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ बड़ी छलांग मारते हुए द कश्मीर फाइल्स ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 8 राज्यों में टैक्स फ्री हुई इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिन में 80 करोड़ की कमाई की है।

द कश्मीर फाइल्स 150 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार
ओपनिंग दिन पर 11 मार्च को सिर्फ 3.55 करोड़ की कमाई करने के बाद कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन से जुड़ी इस कहानी की कंट्रोवर्सी ने दर्शकों के बीच तेजी से प्रचार किया है। अंदाजा है कि आने वाले तीन दिनों के भीतर द कश्मीर फाइल्स 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। हालांकि अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications