..................... the kashmir files box office collection day 11 reach 200 crore clash with Rajamouli RRR box office ।द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11 दिन 200 करोड़ की कमाई राजामौली की आरआरआर बॉक्स ऑफिस से क्लैश - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स Box Office: छप्पर फाड़ कमाई 200 करोड़ के करीब, RRR से सबसे बड़ा क्लैश !

द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार जारी है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म ने कमाई के लिहाज से आंधी ला दी है। पहले वीकेंड के बाद दूसरे वीकेंड पर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म बच्चन पांडे से द कश्मीर फाइल्स का सामना हुआ। हालांकि द कश्मीर फाइल्स के सामने बच्चन पांडे गिरती हुई दिखाई दी।

10 दिनों में रविवार तक द कश्मीर फाइल्स की कमाई 167.39 करोड़ की कमाई की। दूसरे वीकेंड पर द कश्मीर फाइल्स ने 71.25 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने द कश्मीर फाइल्स की 11 वें दिन की कमाई को लेकर जानकारी दी है कि दूसरे वीक में इस फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ की कमाई।

The Kashmir Files, RRR,

शनिवार को 24.80 करोड़ की कमाई। रविवार को 26.20 करोड़ की कमाई। सोमवार को 12.40 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर 11 वें दिन के बाद द कश्मीर फाइल्स की कुल मिलाकर कमाई 179.85 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ की कमाई

द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ की कमाई

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज बच्चन पांडे को पीछे छोड़ा है। लेकिन राजामौली की RRR फिल्म 25 मार्च को रिलीज हो रही है। ऐसे में क्या द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू पाएगी यह सवाल पैदा हुआ है। राजामौली की आरआरआर 400 करोड़ के बजट के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है।

3 दिन में क्या होगा द कश्मीर फाइल्स का हाल?

3 दिन में क्या होगा द कश्मीर फाइल्स का हाल?

ऐसे में आरआरआर को बड़े स्तर पर कई अधिक स्क्रीन के साथ रिलीज किया जाएगा। जाहिर सी बात है कि जिस तरह 11 वें दिन द कश्मीर फाइल्स की कमाई 14 करोड़ के भीतर आकर थमी है ऐसे में 3 दिन में 30 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी ताकि वह 200 करोड़ की कमाई दर्ज कर सके।

यहां हो रही है द कश्मीर फाइल्स की सबसे अधिक कमाई

यहां हो रही है द कश्मीर फाइल्स की सबसे अधिक कमाई

मीडिया रिपोर्ट अनुसार द कश्मीर फाइल्स में साल 1990 के दौर में कश्मीरी पंडितों के अत्याचार पर बनी फिल्म की बुकिंग ग्रुप में हो रही है। ऐसे में यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ पंजाब में इस फिल्म की बुकिंग तेजी से जारी है। 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स ने पहले 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

RRR को मिलेगी सबसे अधिक स्क्रीन्स और फिर बंपर कमाई

RRR को मिलेगी सबसे अधिक स्क्रीन्स और फिर बंपर कमाई

इसके बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखते हुए इसे सीधे तौर पर 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज कर दिया गया। देखना होगा कि आरआरआर की रिलीज के बाद भी क्या द कश्मीर फाइल्स की कमाई जारी रहती है। हिंदी दर्शकों के बीच आरआरआर की कमाई की रफ्तार का सामना द कश्मीर फाइल्स से जरूर देखने मिलेगा। साउथ में आरआरआर की बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X