द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस: 13 दिन में अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म को रौंदा

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। गुरूवार को फिल्म की रिलीज़ के 14 दिन पूरे हो जाएंगे और गुरूवार के दिन, ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म को पीछे छोड़ने को तैयार है। द कश्मीर फाइल्स ने बुधवार 23 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की कमाई की है।

कुल 13 दिनों में फिल्म की कमाई 199 करोड़ रूपये हो चुकी है। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12 प्रतिशत तक रही। इसके बाद शाम तक ये आंकड़ा 27 प्रतिशत तक पहुंचा।

the-kashmir-files-box-office-2nd-thursday-beat-akshay-kumar-career-highest-grossing-film-housefull-4

द कश्मीर फाइल्स हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना रही है और एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ रही है। एडवांस बुकिंग की मानें तो फिल्म की गुरूवार की एडवांस बुकिंग 3 करोड़ रूपये है। यानि कि गुरूवार को फिल्म अक्षय कुमार के करियर की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म मिशन मंगल को पीछे छोड़ देगी।

एक झटके में पीछे होंगे अक्षय कुमार

एक झटके में पीछे होंगे अक्षय कुमार

दिलचस्प है कि द कश्मीर फाइल्स रिलीज़ के 14वें दिन एक झटके में अक्षय कुमार की टॉप 3फिल्मों को पीछे करेगी। इसमें हाउसफुल के 206 करोड़, गुड न्यूज़ के 205 करोड़ और मिशन मंगल के 203 करोड़ शामिल है। वहीं अगर कोरोना काल के बाद की बात करें तो अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के 195 करोड़ की कमाई को शानदार कहा जा रहा था जबकि द कश्मीर फाइल्स ने केवल 13 दिनों में इस आंकड़े को पछाड़ दिया।

बच्चन पांडे को चटा दी धूल

बच्चन पांडे को चटा दी धूल

दिलचस्प है कि द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को धूल चटा दी। बच्चन पांडे होली पर रिलीज़ हुई थी और माना जा रहा था कि होली पर अक्षय कुमार की ये विशुद्ध मसाला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करेगी। लेकिन द कश्मीर फाइल्स की भावनाएं, अक्षय कुमार की कॉमर्शियल फिल्म पर ज़बरदस्त भारी पड़ीं। बच्चन पांडे रिलीज़ के छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46 करोड़ की कमाई कर पाई है।

गुरूवार को भी 8 करोड़ की कमाई

गुरूवार को भी 8 करोड़ की कमाई

जहां द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की कमाई की है वहीं फिल्म के ट्रेंड को देखते हुए लगता है कि ये फिल्म गुरूवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ के लगभग कमाई करेगी। यानि कि गुरूवार तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 207 - 208 करोड़ के बीच होगी जो एक बेहद शानदार आंकड़ा है।

कम नहीं हो रहे हैं टिकट

कम नहीं हो रहे हैं टिकट

द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री होने के बावजूद कई शहरों में बेहद महंगे दाम में देखी जा रही हैं। इनमें ज़्यादातर मल्टीप्लेक्स के दाम शामिल हैं। छोटे शहरों में भी द कश्मीर फाइल्स के पीवीआर के टिकट 350 रूपये से शुरू होकर 800 रूपये तक हैं। दिलचस्प ये है कि लोग इतने महंगे दाम देकर भी फिल्म देखने थिएटर में जा रहे हैं।

कमा लिया है 978 प्रतिशत प्रॉफिट

कमा लिया है 978 प्रतिशत प्रॉफिट

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 978 प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है। इसके साथ ही पिछले दशक की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राईक को पीछे छोड़ चुकी है। उरी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 846 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया था। वहीं द कश्मीर फाइल्स की कमाई और प्रॉफिट कमाने का सफर अभी भी जारी है।

वीकेंड पर फिर होगा धमाका

वीकेंड पर फिर होगा धमाका

द कश्मीर फाइल्स जहां दो हफ्तों में लगभग 208 करोड़ की कमाई कर चुकी है वहीं फिल्म के इस वीकेंड भी दमदार कमाई करने के कयास हैं। माना जा रहा है कि फिल्म लगभग 45 - 50 करोड़ का तीसरा वीकेंड दे सकती है या फिर उससे भी ज़्यादा।

कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन

कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन

तीसरे वीकेंड की कमाई के बाद द कश्मीर फाइल्स के लाइफटाइम कलेक्शन पर साफ तस्वीर मिल जाएगी। फिलहाल के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 250 करोड़ क्लब की एंट्री तो आराम से ले लेगी लेकिन अगर फिल्म 300 करोड़ की कमाई कर ले जाती है तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के इतिहास में दर्ज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X