BOX OFFICE: ये बन गई साल 2016 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म!
जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' फिर से वापस आया और तलहका मचा गया। लोग इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ है।
वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो के बैनर तले फिल्म 'द जंगल बुक' को 8 अप्रैल रिलीज किया। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म शानदार ओपनिंग के बाद आठवें हफ्ते तक कमाई कर रही है। फिल्म ने शाहरूख खान की फैन और अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट की कमाई को भी पछाड़ दिया है।
[4 ब्लॉकबस्टर.. तीन 100 करोड़ी.. किसी KHAN से कम नहीं ये 'सुपरस्टार'!]
द जंगल बुक ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। और इसी के साथ 183.94 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। बता दें, यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में रिलीज टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications