..................... The Jungle Book box office collection surpasses Salman,Shahrukh films - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: शाहरूख के बाद.. 'दबंग' सलमान की सुपरहिट फिल्में भी हुईं पीछे!

By Neeti

[बॉक्स ऑफिस] जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' फिर से वापस आ चुका है। और लोग इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ है।

वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो के बैनर तले फिल्म 'द जंगल बुक' को 8 अप्रैल रिलीज किया है। जॉन फेवरू के निर्देशन में बनी यह थ्री डी फिल्म है। इस फिल्म में बिल मरे, स्कैरलेट जोहांसन और एल्बा जैसे स्टार्स ने आवाज दी है। वहीं, इसकी हिंदी डबिंग भी जबरदस्त है, जहां प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी, नाना पाटेकर, इरफान खान जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी है।

BOX OFFICE: शाहरूख खान.. 2100 करोड़ का कलेक्शन..

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद तीसरे हफ्ते पर भी धमाकेदार बढ़त दिखाई है। बता दें, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को शाहरूख खान की फैन की कमाई को भी पछाड़ दिया है। वहीं, अब यह सलमान खान की सुपरहिट फिल्में दबंग और बॉडीगॉर्ड से भी आगे बढ़ चुकी है।

द जंगल बुक भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिलहाल, जंगल बुक बॉक्स ऑफिस पर 150.94 करोड़ के साथ राज कर रही है।

बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में रिलीज टॉप 10 फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X