BOX OFFICE: शाहरूख को किया पीछे.. अब अक्षय कुमार की बारी.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
[बॉक्स ऑफिस] जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' फिर से वापस आ चुका है। और लोग इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ है।
वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो के बैनर तले फिल्म 'द जंगल बुक' को 8 अप्रैल रिलीज किया है। जॉन फेवरू के निर्देशन में बनी यह थ्री डी फिल्म है। इस फिल्म में बिल मरे, स्कैरलेट जोहांसन और एल्बा जैसे स्टार्स ने आवाज दी है। वहीं, इसकी हिंदी डबिंग भी जबरदस्त है, जहां प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी, नाना पाटेकर, इरफान खान जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी है।
BOX OFFICE: सलमान खान vs शाहरूख खान..
बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे हफ्ते पर भी धमाकेदार बढ़त दिखाई है। बता दें, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को शाहरूख खान की फैन की कमाई को भी पछाड़ दिया है। फैन ने मंगलवार को 5.75 करोड़ कमाया, जबकि जंगल बुक ने दूसरे मंगलवार को 6.37 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है।
द जंगल बुक भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। कोई शक नहीं कि जल्द यह अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट का कलेक्शन भी पार कर जाएगी। फिलहाल, जंगल बुक बॉक्स ऑफिस पर 113.70 करोड़ के साथ राज कर रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में रिलीज टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications















