BOX OFFICE: शाहरूख, सलमान छोड़िए.. ये फिल्म बना रही है दनादन रिकॉर्ड!
[बॉक्स ऑफिस] जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' फिर से वापस आ चुका है। और लोग इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ है।
वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो के बैनर तले फिल्म 'द जंगल बुक' को 8 अप्रैल रिलीज किया है। डिज्नी की यह फिल्म उसकी अन्य फिल्मों ‘एलिस इन वंडरलैंड', ‘सिंडरैला' और ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट' जैसी ही है। जॉन फेवरू के निर्देशन में बनी यह थ्री डी फिल्म है। इस फिल्म में बिल मरे, स्कैरलेट जोहांसन और एल्बा जैसे स्टार्स ने आवाज दी है।
BOX OFFICE: शाहरूख की 'फैन'.. 'एयरलिफ्ट' का रिकॉर्ड तोड़ते ही होगी HIT!
वहीं, इसकी हिंदी डबिंग भी जबरदस्त है, जहां प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी, नाना पाटेकर, इरफान खान जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद पहले हफ्ते पर भी धमाकेदार बढ़त दिखाई है।
बता दें, 2016 में अब तक द जंगल बुक भारत में पहले हफ्ते कमाने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के बाद जंगल बुक बॉक्स ऑफिस पर 74.08 करोड़ के साथ राज कर रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं हॉलीवुड फिल्मों की भारत में बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (1 वीक)-


Click it and Unblock the Notifications