Box Office: साउथ के इस भूचाल से थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, फिल्म ने मारी 100 Cr क्लब में धांसू एंट्री

The Goat Life Box Office

The Goat Life Box Office Crosses 100 Crore: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' का डंका बज रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये मलयालम मूवी छप्पफाड़ कमाई कर रही है। 'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के मामले में एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित एक भावुक कर देने वाली फिल्म है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने नजीब का किरदार निभाया है, जो रोजगार की तलाश में दूसरे देश चला जाता है और वहां जाकर बुरी तरह फंस जाता है। उसे ना तो भरपेट खाना मिलता है और ना ही पीने का साफ पानी। अब इस मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ की ताबड़तोड कमाई कर ली है।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। फिल्म ने ये कमाई सिर्फ 8 दिनों में की है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी मूवी की शानदार सफलता के लिए सभी को शुक्रिया कहा है।

'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' मलयालम भाषा में बनी है, लेकिन इसे हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी ने देशभर में पहले दिन 7.6 करोड़ की कमाई की थी और पिछले 9 दिनों में फिल्म ने 49.7 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस कर लिया है।

इस फिल्म के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन ने साल 2008 में अपनी हामी भरी थी। लेकिन इससे बनकर थिएटर्स में रिलीज होने में पूरे 16 साल लग गए. 'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' में अपने किरदार में फिट बैठने के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन भूखे रहकर अपना 31 किलो वजन कम किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। 'आडुजीवितम-द गोट लाइफ' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर ब्लेसी ने किया है और वो ही फिल्म के को-राइटर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X