BO Record: 50 लाख का बजट, 2000 करोड़ की कमाई... ना कोई बड़ा स्टार ना कोई सेट, आपने देखी ये फिल्म?

Box Office Record: एक फिल्म है जिसमें कोई बड़ा स्टार नहीं, कोई महंगे सेट नहीं और बजट भी कम है। फिर भी साल 1999 में लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े थे। लेकिन ये कतार किसी सुपरस्टार के लिए नहीं, बल्कि उस सच के लिए थी जो फिल्म ने दिखाया था।

Box Office Record

इंटरनेट का पहला 'वायरल' हॉरर

The Blair Witch Project इंटरनेट के समय की पहली वायरल फिल्म मानी जाती है। फिल्म ने झूठ को इस तरह पेश किया कि दर्शक सच मान बैठे।

कम बजट, लेकिन बड़ा डर

सामान्य हॉरर फिल्में बहुत पैसा मांगती हैं। लेकिन Blair Witch Project सिर्फ 35-50 लाख रुपये के बजट में बनी। इससे साबित हुआ कि डराने के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत नहीं होती।

मार्केटिंग का कमाल

फिल्म के मेकर्स ने एक वेबसाइट बनाई। वेबसाइट पर लिखा कि तीन फिल्म स्टूडेंट्स जंगल में गायब हो गए और यह फुटेज पुलिस को मिली है। फिल्म के एक्टर्स को भी लोगों को डराने के लिए 'लापता' या 'मृत' बताया गया। दर्शक सोचने लगे कि यह असली घटना है।

कमाई ने सबको हैरान किया

फिल्म का बजट बहुत कम था, लेकिन इसने दुनिया भर में लगभग 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। यह हॉरर फिल्मों के इतिहास में बहुत बड़ी सफलता मानी जाती है।

कहानी क्या थी?

फिल्म में तीन स्टूडेंट्स-हीदर, माइकल और जोशुआ-मैरीलैंड के जंगल में 'ब्लेयर विच' नाम की चुड़ैल पर डॉक्यूमेंट्री बनाने जाते हैं। जंगल में वे खो जाते हैं, अजीब आवाजें सुनते हैं और डरावने निशान पाते हैं। पूरी फिल्म उनके कैमरे की फुटेज के रूप में दिखाई जाती है।

खौफनाक क्लाइमैक्स

फिल्म का अंत अचानक और डरावना था। लोग सिनेमाघरों में डर के मारे चीख उठे। यही फाउंड फुटेज स्टाइल फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X