दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर BOX OFFICE- पहले दिन मिला विवादों का फायदा, जानें कलेक्शन
11 जनवरी को विकी कौशल की उरी के साथ ही रिलीज हुई है दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर। अनुपम खेर और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को राजनीतिक विवादों का खूब फायदा मिला है। फिल्म ने शुक्रवार को यानि की पहले दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है। इसे अच्छी शुरुआत मान सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड में 15 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर लेगी।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी थी। राजनीतिक दांव पेंच से होती हुई, फिल्म किसी तरह रिलीज तो हो चुकी है लेकिन फिल्म को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर फिल्म को ऐसे विवादों का बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलता है।

बहरहाल, दर्शकों से भी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है। वहीं, सोलो रिलीज नहीं होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान सहना पड़ सकता है। सिर्फ उरी ही नहीं.. बल्कि रोहित शेट्टी की सिंबा भी फिलहाल सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











