BOX OFFICE: दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का वीकेंड कलेक्शन- 3 दिनों तक जमकर कमाई
11 जनवरी को विकी कौशल की उरी के साथ ही रिलीज हुई है दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर। अनुपम खेर और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को राजनीतिक विवादों का खूब फायदा मिला है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। फिल्म पहले वीकेंड तक 15 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही। हालांकि अब फिल्म का सफर कुछ मुश्किल हो सकता है क्योंकि उरी को शानदार रिस्पॉस मिला है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी किताब पर बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी थी। राजनीतिक दांव पेंच से होती हुई, फिल्म किसी तरह रिलीज तो हो चुकी है लेकिन फिल्म को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई सेंटरों में फिल्म को रिलीज भी नहीं किया गया। लेकिन जहां रिलीज हुई, वहां कंट्रोवर्सी की वजह से फिल्म को दर्शक भी मिले।

लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ सकती है और इसके पीछे कई कारण हैं। पहला कारण है फिल्म का कंटेंट, जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। और दूसरा कारण है विकी कौशल की उरी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। सिर्फ उरी ही नहीं.. बल्कि रोहित शेट्टी की सिंबा भी फिलहाल सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











