थलाइवी DAY 1 बॉक्स ऑफिस- कंगना रनौत की फिल्म ने ली धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन का कलेक्शन

कंगना रनौत स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विजय के निर्देशन में बनी ये फिल्म देशभर में काफी चुनिंदा जगहों पर ही रिलीज हो पाई है, जिस वजह से बेशुमार तारीफ पाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत ली है। बड़े मल्टीप्लेक्स के बिना फिल्म को वास्तव में ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि इस फिल्म की संभावना छोटे प्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में कम थी।

बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट की मानें तो थलाइवी के पहले दिन देशभर में कुल 1.25 करोड़ (nett) की कमाई की है।फिल्म ने तमिलनाडु में ही 80 लाख के लगभग का कलेक्शन किया है, जबकि उत्तर भारत में फिल्म मुश्किल से 20 लाख का आंकड़ा पार कर पाई है।

Thailavii Day 1 Box Office

फिल्म आंध्र प्रदेश में ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई क्योंकि फिल्म 'सीटीमार' पहले से ही काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उस फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग दी है। वहीं, वहीं दिल्ली, यूपी और गुजरात में फिल्म जितनी स्क्रीन पर रिलीज हुई वहां दर्शकों अच्छा रिस्पॉस देखने को मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X