BOX OFFICE: नवाजुद्दीन सिद्दिकी की 'ठाकरे' सुपरहिट- वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ठाकरे 25 जनवरी को मणिकर्णिका के साथ रिलीज हुई थी। क्लैश के बावजूद दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर दमदार कलेक्शन किया है। बता दें, ठाकरे ने वीकेंड तक.. यानि की तीन दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म महाराष्ट्र में तगड़ी कमाई कर रही है। कम बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।
ठाकरे का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। ये फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है- मराठी और हिंदी। फिल्म में बाल ठाकरे के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म में कई दमदार डायलॉग्स डाले गए हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर नवाजुद्दीन के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

कहना गलत नहीं होगा कि ठाकरे कंगना रनौत की मणिकर्णिका को दमदार टक्कर दे रही है.. खासकर महाराष्ट्र में। देखने वाली बात यह भी है कि जहां मणिकर्णिका भारत में 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, ठाकरे महज 1500 स्क्रीन पर। लेकिन ठाकरे को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है।
बाल ठाकरे का रोल निभाने को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि ये उनके लिए उपलब्धि की तरह है। वहीं, फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट अमृता राव हैं। अमृता फिल्म में बाल ठाकरे की पत्नी का रोल निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











