TBMAUJ BOX COLLECTION Day 8: आठवें दिन इतनी हुई शाहिद-कृति की फिल्म की कमाई, अंधाधुंध हो रहा कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 8: शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कृति सेनन (Kriti sanon) की फिल्म'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फैन्स फिल्म में शाहिद और कृति की फ्रेश जोड़ी और रोमांस को बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म 75 करोड़ के बजट के अंदर बनी है, लेकिन फिल्म देश-विदेश में शानदार कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
इस दिन इतनी की फिल्म ने कमाई
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने पहले दिन6.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन- 9.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-10.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 3.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये, छठा दिन 6.75 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 2.65 करोड़ की कमाई की है (अनुमानित)। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 47 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 84.61 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है।
क्या है फिल्म में खास
फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। क्योंकि इसमें इंसानी प्यार नहीं बल्कि इंसान का रोबोट से प्यार हो जाता है। हैरानी वाली बात तो तब होती है जब इंजीनियर खुद ही रोबोट के साथ संबंध बनाता है और उसे पता भी नहीं चलता की वह लड़की एक रोबोट है। फिल्म में दोनों का प्यार शादी तक पहुंच जाता है और घर वालों को लड़की की सच्चाई ही नहीं पता होती है। फिल्म में शानदार डायलॉग्स के साथ ही कॉमेडी और रोमांस का महा तड़का भी देखने को मिलने वाला है। जो इन दिनों वैलेंटाइन वीक में कपल्स को खास पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications