TBMAUJ BOX COLLECTION Day 5: पांचवें दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने मचाया धमाल, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 5: अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म जब से रिलीज हुई है फैन्स का क्रेज फिल्म की ओर तेजी से बढ़ता देखा जा सकता है। रोबोट और इंसानी प्यार की कहानी फिल्म के इंटरेस्ट को दो गुना बढ़ा रही है। इसी के साथ खास बात यह है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी रोमांस का शानदार तड़का लगा रही है। चलिए जानते हैं कि शाहिद-कृति की जोड़ी ने अब तक क्या दिखाया कमाल।
इस दिन इतना हुआ कलेक्शन
1- पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन-10.75 करोड़ रुपये
4- चौथा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (अनुमानित) इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 34.6 करोड़ रुपये। फिल्म कम बजट में बनकर तैयार हुई है। इसलिए फिल्म के सक्सेस रेट अधिक हैं। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वैलेंटाइन डे पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि फिल्म को IMDb रेटिंग भी शानदार मिल रही है। जिस वजह से फिल्म खूब पसंद की जा रही है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) फिल्म में कृति सेनन (सिफ्रा) रोबोट की भूमिका में हैं। वहीं शाहिद कपूर रोबोट इंजीनियर (आर्यन) की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सभी चाहते हैं कि आर्यन शादी के बंधन में बंध जाए, लेकिन कोई भी लड़की आर्यन का दिल नहीं छू पाती है। ऐसे में आर्यन की मौसी डिंपल कपाड़िया (उर्मिला) उसे अमेरिका बुला लेती हैं। जो खुद रोबोट कंपनी की मालकिन होती हैं। वह आर्यन की देखभाल के लिए सिफ्रा को (कृति सेनन) को चुनती हैं। आर्यन सिफ्रा से पहली नजर में प्यार कर बैठता है और सिफ्रा के साथ संबंध बनाता है। आर्यन बिना सिफ्रा की सच्चाई जाने उसे अपने घर की बहू बनाने की ठान लेता है। फिल्म की पूरी कहानी इसी कॉन्सेप्ट के इर्द गिर्द घूम रही है।


Click it and Unblock the Notifications