..................... Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Collection day 3 shahid kapoor kriti sanon movie earned few crore on third day - Hindi Filmibeat

TBMAUJ BOX COLLECTION Day 3: शाहिद-कृति के रोमांस ने फैन्स का जीता दिल, तीसरे दिन हुई नोटों की बारिश

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 3: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी ने आते ही सिनेमाघरों में सनसनी मचा दी है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी और स्टार की केमिस्ट्री ने फैन्स को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है। अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं 3 दिनों का कलेक्शन।

कितने दिन कितना हुआ कलेक्शन जानें यहां
रोबोट और इंसानी प्यार के तालमेल, हंसी ठहाके और रोमांस से बुनी गई तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया की कहानी फैन्स का दिल जीतने में काफी अगे चल रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 6.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था तो वहीं दूसरे दिन 9.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 27.1 करोड़ रुपये। जहां एक तरफ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर लगी है उसी के साथ ही शाहिद-कृति की यह रोमांस ड्रामा फिल्म भी ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है।

कम बजट में बनी है फिल्म
फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, ग्रुषा कपूर, माही राज जैन, राजेश कुमार, आशीष वर्मा जैसे कई कलाकार देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि फिल्म का बजट काफी कम है। फिल्म 75 करोड़ के बजट के अंदर बनी है। फिल्म वेलेंटाइन वीक्स में रिलीज हुई है इसलिए फिल्म को लेकर कपल्स का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है, लेकिन बता दें कि फिल्म को कमाई करने के लिए बस कुछ ही दिन हैं क्योंकि 16 फरवरी को रिलीज हो रही है 'लव सेक्स और धोखा 2' जिसे दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X