TBMAUJ BOX COLLECTION Day 13: शाहिद-कृति की फिल्म की घट रही कमाई, 13 वें दिन बस इतना किया कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 13: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म अब तक तो शानदार कलेक्शन कर रही थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगाम लगनी शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का अब तक का कलेक्शन
पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
पांचवां दिन - 3.85 करोड़ रुपये
छठा दिन - 6.75 करोड़ रुपये
सातवां दिन - 3 करोड़ रुपये
आठवां दिन - 2.85 करोड़ रुपये
नवां दिन - 5 करोड़ रुपये
दसवां दिन - 6 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 2.25 करोड़ रुपये
बारहवां दिन - 2 करोड़ रुपये
इतनी हुई 13वें दिन की कमाई
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) अब तक तो खरगोश की चाल चल रही थी, लेकिन अब इस खरगोश ने रोक लगा दी है। जी हां, फिल्म की कमाई अब घटती दिख रही है। जहां फिल्म ने 12वें दिन 2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तेरहवें दिन फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 64.20 करोड़ रुपये। वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें कि 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) पर असर देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications