..................... Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Collection day 1 shahid kapoor kriti sanon movie earned few crore - Hindi Filmibeat

TBMAUJ BOX OFFICE COLLECTION Day 1: ओपनिंग डे पर शाहिद-कृति की फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन,इतनी हुई कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya box office collection day 1

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 1: रोबोट और रियल लाइफ का प्यार एक बार आप रजनीकांत की फिल्म में तो देख ही चुके हैं। उसी फिल्म से थोड़ी इंस्पायर शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म पर्दे पर ठीक-ठाक पसंद की जा रही है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर कपल्स का क्रेज साफ देखा जा सकता है। तो चलिए इंतजार किस बात का है जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

पहले दिन फिल्म की कमाई
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) का पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा थोड़ा फीका है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि शाहिद और कृति की इस फिल्म को टक्कर देने के ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर भी सिनेमाघरों में लगी है। जो अपना शानदार कलेक्शन करने के लिए जानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म के रहते शाहिद और कृति की फिल्म कितना कलेक्शन कर पाएगी।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की जानें कहानी
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी पर्दे पर खास पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी लोगों को लुभा रही चलिए जानते हैं कि आ इस फिल्म में क्या नया देख पाएंगे। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) फिल्म में कृति सेनन (सिफ्रा) रोबोट की भूमिका में हैं। वहीं शाहिद कपूर रोबोट इंजीनियर (आर्यन) की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सभी चाहते हैं कि आर्यन शादी के बंधन में बंध जाए, लेकिन कोई भी लड़की आर्यन का दिल नहीं छू पाती है। ऐसे में आर्यन की मौसी डिंपल कपाड़िया (उर्मिला) उसे अमेरिका बुला लेती हैं। जो खुद रोबोट कंपनी की मालकिन होती हैं। वह आर्यन की देखभाल के लिए सिफ्रा को (कृति सेनन) को चुनती हैं। आर्यन सिफ्रा को प्यार हो जाता है और दोनों संबंध बना लेते हैं। आर्यन बिना सिफ्रा की सच्चाई जाने उसे अपने घर की बहू बनाने की ठान लेता है। फिल्म में रोबोट और इंसानी दुनिया का मिलन होगा या नहीं यह देखने के लिए आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने जा सकते हैं। IMDB Rating की बात करें तो फिल्म को 6.6 की रोटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X