Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: धनुष के तूफान में उड़ी विजय वर्मा की फिल्म, कोई बराबरी नहीं!

Tere Ishk

Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: 28 नवंबर को शुक्रवार वाले दिन दो फिल्में रिलीज हुईं हैं और दोनों को लोगों ने काफी पसंद किया। धनुष की फिल्म तेरे इश्क में और विजय वर्मा की गुस्ताख इश्क को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन किस फिल्म ने पहली दिन बाजी मारी है वो काफी हैरान करने वाला है।

शानदार रिव्यू के बाद भी विजय वर्मा और फातिमा सना शेख उस तरह की ओपनिंग देनें में कामयाब नहीं हो पाए हैं जितनी उम्मीद की जा रही थी। लोग धनुष और कृति सैनन की फिल्म को काफी पसंद करते हैं।

तेरे इश्क में ने पहले दिन की कमाई के साथ एक ऐलान कर दिया है कि इसका वीकेंड काफी शानदार होने वाला है। धनुष जब जब हिंदी सिनेमा में कदम रखते हैं काफी पसंद किए जाते हैं।

तेरे इश्क में... पहले दिन की कमाई

धनुष ने अपनी फिल्म से ऐसी ओपनिंग दी है कि अगले वीकेंड तक फिल्म आराम से 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ फिल्म ने 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि फिल्म एक शानदार आंकड़े की तरफ बढ़ेगी। धनुष और कृति सैनन की इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद ही लोग इसका इंतजार कर रहे थे और कहा जा रहा था कि फिल्म सैयारा की तरह होने वाली है।

गुस्ताख इश्क

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर जादू कर रही है लेकिन धनुष के आगे नहीं टिक पाई। फिल्म ने उम्मीद से काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ और पहले दिन महज 50 लाख की ओपनिंग दी है। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिएक्शन्स मिल रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म शनिवार और रविवार को कितना कलेक्शन करने में कामयाब होती है। दोनों फिल्मों में एक फ्रेश जोड़ी नजर आई है और इसके लिए लोग काफी उत्सुक हैं। लेकिन इसी तरह से कलेक्शन रहा तो मामला बिगड़ सकता है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X