टेनेट बॉक्स ऑफिस - भारत में दूसरे वीकेंड पर लाइफटाइम कलेक्शन के करीब, जानिए फिल्म की कमाई
क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म टेनेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था और 4 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली ये फिल्म भारत में अपने दूसरे वीकेंड में एंट्री ले चुकी हैं। जहां अब तक फिल्म ने हिंदी में लगभग 1.5 करोड़ की ओपनिंग की कमाई की है वहीं अब माना जा रहा है कि फिल्म जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर अपने आंकड़े समेट लेगी।
गौरतलब है कि टेनेट भारत में 1000 स्क्रीन पर रिलीज़ गई और माना जा रहा था कि क्रिस्टोफर नोलान के फैन्स फिल्म को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

लेकिन दर्शक उतनी संख्या में सिनेमाघर नहीं पहुंचे जितनी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि फिल्म में डिंपल कपाड़िया की काफी तारीफ के बाद, दूसरे हफ्ते इस संख्या में इज़ाफा हुआ है। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। जानिए टेनेट की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











