Tejas vs 12th Fail Box Office: विक्रांत मैसी की फिल्म ने वीकेंड पर दिखाई जबरदस्त उछाल, कंगना की तेजस हुई फेल

tejas-vs-12th-fail-weekend-box-office-vikrant-massey-film-shines-as-kangana-ranaut-actioner-flops

Tejas vs 12th Fail Weekend Box Office: कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'तेजस' के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई थी विक्रांत मैसी अभिनीत 12वीं फेल। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत ली थी। लेकिन वीकेंड पर 12वीं फेल ने जबरदस्त उछाल देखी, जबकि तेजस को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है।

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी 12वीं फेल ने रविवार को नेट 3.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। जो सभी सर्किटों की कमाई में उल्लेखनीय 24% की बढ़ोतरी दिखाता है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल 6.70 करोड़ की नेट कमाई की है।

मजबूती से टिकी है 12वीं फेल

12वीं फेल ने शुक्रवार को 1.10 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और रविवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। खास बात है कि रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के बावजूद, 12वीं फेल ने मजबूती से अपने पैर जमाए रखा। 12वीं फेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक कहानी से प्रेरित है। फिल्म को समीक्षकों से बहुत तारीफ मिली है।

औंधे मुंह गिरी तेजस

वहीं, कंगना रनौत की एक्शन फिल्म तेजस बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। तीन दिनों में फिल्म ने कुल 3.80 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। तेजस ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ और रविवार को 1.25 करोड़ की कमाई की है। पहले तीन दिनों में फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, जो कि निराशाजनक है। बता दें, लगभग 40 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: tejas 12th fail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X