Tejas vs 12th Fail Week 1 Box Office: 7 दिनों में 12वीं फेल ने मचाया तहलका, कंगना रनौत की तेजस का खेल खत्म

Tejas vs 12th Fail Week 1 Box Office Collection: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं ने दिखा दिया है कि यदि कंटेंट में दम हो, तो दर्शक थियेटर तक जरूर आएंगे। विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म ने एक हफ्ते तक सिनेमाघरों में अपनी स्थिति मजबूत रखी है। वहीं, इसके साथ ही रिलीज हुई कंगना रनौत की 'तेजस' बुरी तरह फ्लॉप रही है।
12वीं ने गुरुवार को यानि की अपने सातवें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 13 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है। वहीं, कंगना रनौत फिल्म एक्शन वॉर ड्रामा ने कोई सुधार नहीं दिखाई है। फिल्म ने 7 दिनों में 5.50 करोड़ का कारोबार किया है।
कैंसिल किये गए तेजस के शोज
रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस से ज्यादातर शोज अब कैंसिल कर दिये गए हैं क्योंकि फिल्म के टिकट ही नहीं बिक रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, यूपी, बिहार, हर जगह से प्रदर्शकों की यही शिकायत है कि फिल्म के लिए एक भी दर्शक नहीं आ रहे हैं। बता दें, लगभग 40 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी।
तमिल- तेलुगु में भी रिलीज होगी 12वीं फेल
वहीं, 12वीं फेल के कुछ शोज बढ़ा दिये गए हैं। फिल्म पहले हिंदी और कन्नड़ में रिलीज की गई है। वहीं, अब दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉस को देखते हुए, '12वीं फेल' को अब इस शुक्रवार (3 नवंबर) तमिल और तेलुगु में भी रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि फिलहाल टाइगर 3 की रिलीज तक 12वीं फेल सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है। टाइगर 3 दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











