Tejas vs 12th Fail Box Office: कंगना रनौत की 'तेजस' का हाल बेहाल, विक्रांत की 12वीं फेल का जानें कलेक्शन

Tejas vs 12th Fail Box Office Collection: इस शुक्रवार दो हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कंगना रनौत स्टारर देशभक्ति में लिपटी एक्शन फिल्म 'तेजस', और विक्रांत सैमी स्टारर बहुचर्चित '12वीं फेल'। दोनों ही फिल्में काफी जोर शोर से रिलीज हुईं, लेकिन बता दें बॉक्स ऑफिस पर माहौल काफी ठंडा रहा।
खासकर कंगना रनौत की तेजस को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। ट्रेलर को भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन फिल्म से लोगों को इंप्रेस नहीं किया। जहां फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, दर्शकों के बीच भी इसका खास क्रेज नहीं देखा जा रहा।
तेजस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें.. तो रिपोर्ट के अनुसार, तेजस ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 75-80 लाख का कलेक्शन किया है। जी हां, यह कंगना की सबसे धीमी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। लगभग 40 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसे टक्कर दी है विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने।
12वीं फेल का ओपनिंग कलेक्शन
विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर भले धीमी शुरुआत की है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। बता दें, इस फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ की ओपनिंग दी है। फिल्म का बजट 30 करोड़ तक का बताया जा रहा है। 12वीं फेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक कहानी से प्रेरित है। फिल्म को समीक्षकों से बहुत तारीफ मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











