..................... Teja Sajja Hanuman good collection at box office and Guntur Karam and Merry Christmas doing badly - Hindi Filmibeat

Box Office Collection: गुंटूर कारम और मेरी क्रिसमस का हाल हुआ बुरा, हनुमान ने पकड़ी शानदार रफ्तार

Box Office Collection, Hanuman, Merry Christmas

Box Office Collection: हाल ही में तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। तीनों ही फिल्मों को लेकर हर तरफ चर्चा है। इसमें से कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस, महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम और तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान है। इनमें से हनुमान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

फिल्म हनुमान का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन-

प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म 'हनुमान' दर्शकों का दिल जीत रही है। 12 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और ये ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी हनुमान पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म ने मंगलवार यानी कि पाचंवें दिन 12.75 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 68.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के लिए ये एक बहुत अच्छा कलेक्शन है।

महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का कलेक्शन-

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुंटूर कारम' ने भी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। महेश बाबू ने लंबे समय के बाद इस फिल्म से पर्दे पर अपनी वापसी की है। गुंटूर कारम ने पाचंवें दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है। 'गुंटूर कारम' ने अपनी रिलीज के पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर 94.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

मेरी क्रिसमस का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन-

विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म को समीक्षकों समेत दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांचवे दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 12.53 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X