HAFTA: तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा
[बॉक्स ऑफिस] कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर तनु वेड्स मन रिटर्न्स ने 8 दिन में 95 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने लोगों को काफी झुमाया है और लोग अभी भी बावरे होकर झूम ही रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जितनी बेहतरीन थी उतना ही मस्त था कंगना का डबल तड़का।
1 ही हफ्ते में फिल्म ने 70 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया वहीं ओवरसीज़ में फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई की। फिल्म सुपरहिट का दर्जा पा चुकी है और अगले हफ्ते फिल्म अपनी कमाई दोगुनी कर सकती है। वहीं कंगना के पीछे पीछे दीपिका पादुकोण भी अपनी पीकू के 80 करोड़ कलेक्शन के साथ पहुंच चुकी हैं।
[SCORE CARD: कंगना 'तनु' रनौत VS दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
लेकिन कंगना और दत्तो फिलहाल हरियाणवी आंधी की तरह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन समेट रही हैं। बॉलीवुड में गर्ल पावर का टाईम आ ही गया है। देखना है कि अगले हफ्ते तनु और दत्तो box Office का क्या हाल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


