BOX OFFICE: तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, डबल इफेक्ट से दोगुनी कमाई!
[बॉक्स ऑफिस] तनु वेड्स मनु जिस स्पीड से कमाई कर रही है वो कोई आश्चर्य नहीं है। जब आप उम्दा काम करते हैं तो ऐसी छोटी मोटी बातें तो होती रहती हैं। फिल्म ने 2 दिन में 21 करोड़ की कमाई की है। वहीं ओवरसीज़ और इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म दोगुना कमा रही है। भई फिल्म दो, किरदार दो, तो इतना तो बनता है।
ऐसा नहीं है कि फिल्म में कमियां नहीं है, पर फिल्म इतनी उम्दा है कि आप कमियों की बात नहीं करना चाहेंगे। शायद जब ये #Swagger इफेक्ट खत्म हो जाए तब बात करें। लेकिन थोड़ा टाइम लगेगा पर जब तक एक बार का इफेक्ट उतरता है आप दोबारा फिल्म देखने पहुंच जाएंगे (हम तो ऐसा ही कर रहे हैं
)।
[SCORE CARD: कंगना 'तनु' रनौत VS दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ की कमाई की थी जो दूसरे दिन 21 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म का ओपनिंग वीकेंड 35 करोड़ का होगा। अगर ऐसा सही हुआ तो आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि तनु, दत्तो, मनु, राजा, पप्पी, जस्सी, पायल, कोमल और चिंटू ने इस बार क्या रायता फैलाया है। इतना कलेक्शन मतलब सबने फिल्म देख डाली है...कम से कम एक बार।


Click it and Unblock the Notifications













