Box Office तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 137 करोड़ की कमाई के साथ 2015 की बेस्ट फिल्म
कंगना रनौत, आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने रिलीज के तीन हफ्तों के दौरान कुल 137 करोड़ की कमाई की है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने तीसरे हफ्ते में 20 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ आनंद एल राय की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स अब तक की बेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी।
इरोज प्रोडक्शन हाउस की ये पहली फिल्म है जो इतने बड़े कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। साथ ही ये साल 2015 की अब तक की बेस्ट फिल्म भी साबित हो चुकी है।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के साथ कंगना रनौत का करियर भी ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। उनकी अगली फिल्म कट्टी बट्टी भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। कंगना की इस सुपर सक्सेस का जाहिर है कि कट्टी बट्टी को भी फायदा तो मिलेगा। आइये एक नज़र डालते हैं तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर


Click it and Unblock the Notifications











