तानाजी 3rd वीकेंड बॉक्स ऑफिस - अजय देवगन की रिकॉर्ड कमाई, सलमान - अक्षय सब पीछे
अजय देवगन स्टारर तानाजी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड भी डटी हुई है और फिल्म ने केवल तीन दिनों में 27.7 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 225 करोड़ पहुंच चुका है और फिल्म तेज़ी से 250 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
अजय देवगन की इस फिल्म ने शुक्रवार को 5.3 करोड़ की कमाई की जो शनिवार को बढ़कर 9.5 करोड़ हो गई और रविवार को वापस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 13 करोड़ की कमाई की।

तानाजी के लिए बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरा वीकेंड था। दो हफ्तों से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और अब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते की शुरूआत कर चुकी है।
दो हफ्ते पुरानी ये फिल्म, इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्में - स्ट्रीट डांसर 3d और पंगा को कड़ी टक्कर देती हुई नज़र आई। वहीं अब 26 जनवरी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने तीसरे रविवार भी 13 करोड़ की कमाई की।
यहां देखिए कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तीसरे वीकेंड की कमाई -


Click it and Unblock the Notifications












