तानाजी बॉक्स ऑफिस - 7वें दिन अजय देवगन की छप्पर फाड़ कमाई, जानिए पहले हफ्ते का कलेक्शन
अजय देवगन स्टारर तानाजी ने गुरूवार को भी 11 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए पहले हफ्ते में कुल 119 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने सातवें दिन 36 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं दिलचस्प है कि रात के शो में भी फिल्म ने 52 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
अजय देवगन की इस फिल्म के निर्देशक हैं ओम राउत जिनकी ये डेब्यू फिल्म है। अपनी पहली ही फिल्म के साथ ओम राउत 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।

वहीं अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म तानाजी अब उनके करियर की 11वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन 119 करोड़, तानाजी को अजय देवगन की चौथी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बना चुका है।
जानिए फिल्म की पहले हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications