BOX OFFICE: रणबीर - दीपिका की 'तमाशा'.. वीकेंड पर बढ़ता कलेक्शन!

[बॉक्स ऑफिस] इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन कोई शक नहीं कि हर बात की तरह एक खास दर्शक वर्ग को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

Tamasha Box Office

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.87 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म साल 2015 की दसवीं सबसे बड़ी ओपनर बनी है। यहां आप देख सकते हैं इस साल की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन..

वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई। दूसरे दिन 'तमाशा' ने 13.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि की फिल्म ने अब तक 24.04 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को और बढ़ोतरी दिखाएगी।

यहां आप पढ़ सकते हैं तमाशा का रिव्यू

बहरहाल, यदि फिल्म की Word of mouth अच्छी रही तो फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है। क्योंकि फिलहाल हेट स्टोरी 3 को छोड़कर 18 दिसंबर से पहले कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। लिहाजा, तमाशा को इसका फायदा मिल सकता है।

'तमाशा' इंटरनेश्नल मार्केट में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में यह रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बहरहाल, उम्मीद कर सकते हैं कि इस बेहतरीन फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिले।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X