Box Office Collection Prediction Day 1: अहान शेट्टी की तड़प की करोड़ों की ओपनिंग, सूर्यवंशी का टूटेगा रिकॅार्ड

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तड़प से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। तड़प में अहान शेट्टी के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी दिखाई देंगी। तड़प के रिलीज से पहले इसका दो धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर भी अहान शेट्टी का दमदार लुक और एक्शन छाया हुआ है।

अहान शेट्टी ने तड़प में अपने सारे एक्शन सीन खुद किए हैं। तड़प फिल्म को पूरी तरह से युवाओं के लिए मानी जा ही है। जहां पर अहान शेट्टी एंग्री यंग मैन के तौर पर लाजवाब दिखाई दे रहे हैं। 3 दिसंबर शुक्रवार को अहान शेट्टी की तड़प रिलीज हो रही है। तड़प की रिलीज के साथ अहान शेट्टी के लिए एक बड़ी परीक्षा भी बॅाक्स ऑफिस पर है।

Ahan Shetty,Tadap,

लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तड़प कमाई के लिहाज से पहले दिन कमाल का प्रदर्शन कर सकती है। वहीं वीकेंड पर भी तड़प अपनी दमदार कमाई दिखाई दे सकती है। दूसरी तरफ तड़प के सामने सलमान खान और जॅान अब्राहम भी हैं। हालांकि सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम और जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 को रिलीज हुए 5 से अधिक दिन का समय हो गया है। फिल्म जानकार के मुताबिक तड़प पहले दिन 3 से 4 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

तड़प सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक

तड़प सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक

तड़प को सिनेमाघर में बड़ी रिलीज भी मिल रही है। तड़प के साथ एक फायदा यह भी है कि यह तेलुगु सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है। तड़प फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। तेलुगु में सुपरहिट होने की एक वजह फिल्म का एक्शन और डायलॅाग रहे हैं। यही वजह है कि तड़प की हिंदी रीमेक पर इसका असर दिखाई दे सकता है।

तड़प को वीकेंड पर कमाई में अधिक इजाफा

तड़प को वीकेंड पर कमाई में अधिक इजाफा

फिल्म जानकारों के मुताबिक तड़प को वीकेंड पर कमाई में अधिक इजाफा मिल सकता है। तड़प कोवर्ल्ड वाइड 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। तड़प फिल्म का बजट भी अधिक नहीं है। अहान शेट्टी की तड़प का बजट 35 करोड़ है। अगर यह फिल्म अपनी बजट की कमाई भी कर लेती है तो अहान शेट्टी का डेब्यू सफल फिल्मों में गिना जाएगा।

तड़प के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तड़प के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जिस तरह से फिल्म के ट्रेलर का प्रभाव है इस हिसाब से मीडिया रिपोर्ट में तड़प के पहले वीक का कलेक्शन 13 से 15 करोड़ के बीच हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार तड़प की रिलीज की कमाई का असर अंतिम को 40 प्रतिशत का घाटा दे सकता है। आयुष शर्मा के सामने दर्शक अहान शेट्टी को प्राथमिकता दे सकते हैं। दूसरी तरफ मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई में तड़प की बुकिंग अधिक हुई है। साउथ में तड़प की कमाई बाकी के शहरों के मुकाबले अधिक होने की उम्मीद है।

सूर्यवंशी, अंतिम और सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई

सूर्यवंशी, अंतिम और सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई

इससे पहले सूर्यवंशी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.29 करोड़ की कमाई की। सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम ने पहले दिन 4.50 करोड़ की कमाई की। जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने पहले दिन 3 करोड़ के करीब की कमाई की थी। ऐसे में क्या तड़प कमाई के मामले में अपनी तड़प बरकरार रखेगी या फिर इन तीनों फिल्मों को पछाड़ देगी ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X