'तड़प' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: अहान शेट्टी की फिल्म ने ली शानदार ओपनिंग, यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन

मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'तड़प' के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जाहिर है फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। तड़प में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के कैमिस्ट्री की काफी की जा रही है, वहीं शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन दर्शकों को आकर्षित करने में भी सफल रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 'सत्यमेव जयते 2' से बेहतर रिस्पॉस दिखाया है। जहां पिछले हफ्ते रिलीज हुई सत्यमेव जयते 2 ने 3.60 करोड़ और अंतिम ने 5 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। वहीं, तड़प ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 4.05 करोड़ की कमाई की है।

tadap-box-office-report-day-1-friday-collection

आंकड़ों से जाहिर है कि अहान शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की है। सूर्यवंशी और अंतिम के बाद.. यह साल 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हुई है। बता दें, फिल्म मुंबई, उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

तड़प को कम स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है। साथ ही मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों ही जगह फिल्म को अंतिम से टक्कर मिल रही है। लेकिन लव स्टोरी होने की वजह से यह युवाओं को आकर्षित कर रहा है।

बेहतरीन शुरुआत

बेहतरीन शुरुआत

फिल्म की रिपोर्ट्स मिली-जुली है और इसलिए वीकेंड ट्रेंड पर कड़ी नजर रखनी होगी। शुक्रवार को सुबह के शोज मेंदर्शकों की भीड़ अच्छी थी.. वहीं, शाम और रात के शो में ऑक्यूपेंसी में काफी बढ़ोतरी दिखी, जो एक अच्छा संकेत है।

तड़प वीकेंड कलेक्शन

तड़प वीकेंड कलेक्शन

आंकड़ों को देखा जाए तो अपने पहले वीकेंड में फिल्म 15 करोड़ तक का कलेक्शन दे सकती है। किसी स्टार की डेब्यू फिल्म के हिसाब से यह शानदार नंबर है। वहीं, अगले हफ्ते भी तड़प को किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं मिल रही है। 10 दिसंबर को आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज हो रही है।

सूर्यवंशी भी रेस से बाहर

सूर्यवंशी भी रेस से बाहर

अच्छी बात है कि रोहित शेट्टी- अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। लिहाजा, फिल्म अब गिने चुने सिनेमाघरों में लगी है। जाहिर है सूर्यवंशी के रास्ता खाली करने से तड़प को फायदा मिलेगा।

तारा सुतारिया बॉक्स ऑफिस

तारा सुतारिया बॉक्स ऑफिस

वहीं, तड़प तारा सुतारिया के करियर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले अभिनेत्री स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 और मरजावां में नजर आ चुकी हैं। दोनों फिल्मों की ओपनिंग काफी शानदार रही थी।

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 ने जहां 12.06 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वहीं, मरजावां ने 7.03 करोड़ की।

साजिद नाडियाडवाला का बैनर

साजिद नाडियाडवाला का बैनर

तड़प साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले रिलीज हुई है। जिन्होंने इससे पहले टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन जैसे टैलेंट को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। कहीं ना कहीं निर्माता जानते हैं कि अभिनेता को दर्शक किस अंदाज में पसंद करने वाले हैं। अहान को भी इसीलिए उन्होंने एक्शन से भरपूर इंटेंट लव स्टोरी के साथ लॉन्च किया है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

खास बात है कि तड़प का बजट भी काफी ज्यादा नहीं है। फिल्म कुल 20 से 25 करोड़ के बजट पर बनी है। यदि फिल्म वीकेंड तक 15 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है तो पहले हफ्ते तक फिल्म आसानी से अपना बजट पार कर सकती है। जिसके बाद फिल्म के हिट होने का सफर आसान हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X