तड़प 1st Day 1st Show: बॉक्स ऑफिस पर अहान शेट्टी ने की सलमान खान की अंतिम से बेहतर ओपनिंग, ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, तारा सुतारिया के साथ मिलकर, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म तड़प के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुके हैं। और अहान शेट्टी, टाईगर श्रॉफ के बाद एक बार फिर इतिहास रच सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन, सुबह के शो में तड़प ने सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ से भी बेहतर ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
3 दिसंबर, शुक्रवार को तड़प ने सुबह के शो में 11.8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। दिलचस्प है कि सलमान खान - आयुष शर्मा की अंतिम ने पहले दिन, पूरे दिन में 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। वहीं सुबह के शो में ये आंकड़ा केवल 7 - 8 प्रतिशत था।

इस लिहाज़ से देखा जाए तो अहान शेट्टी, बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से अगर ज़्यादा नहीं तो बराबर की शुरूआत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अहान शेट्टी - तारा सुतारिया की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन, 5 करोड़ की कमाई दे सकती है।

कई शहरों में अच्छी शुरूआत
तड़प ने ज़्यादातर शहरों में सुबह के शो में 15 - 20 प्रतिशत की रेंज में ऑक्यूपेंसी दर्ज की है जो कि अहान शेट्टी के लिए एक अच्छी शुरूआत मानी जा सकती है। लेकिन कई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में तड़प ने 10 प्रतिशत से कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। उम्मीद की जा रही है कि शाम होते होते तक इन आंकड़ों में सुधार होगा।

तारा सुतारिया का डेब्यू बेहतर
इस लिहाज़ से देखा जाए तो तारा सुतारिया के डेब्यू आंकड़े बेहतर थे। उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुबह के शो में 15 - 16 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत करते ही पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि, यहां कोरोना के पहले और बाद की दुनिया के अंतर को भी ध्यान में रखना चाहिए।

साजिद नाडियाडवाला का हिट सट्टा
गौरतलब है कि इससे पहले, साजिद नाडियाडवाला ने जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को लॉन्च किया था जिन्होंने हीरोपंती के साथ 6 करोड़ की ओपनिंग दी थी। माना जा रहा है कि अहान शेट्टी, उसी इतिहास को दोहराने जा रहे हैं। तड़प भी 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है।

केेवल 20 करोड़ बजट
जिस तरह से अहान शेट्टी के डेब्यू को ओपनिंग में दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली है उससे ये बात साफ है कि अहान शेट्टी की फिल्म को हिट बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। तड़प का बजट केवल 20 करोड़ रूपये है और अगर फिल्म 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग कर रही है तो हफ्ते भर में ये फिल्म अपना बजट पार कर जाएगी।

अगले युवा स्टार अहान
अहान शेट्टी में बॉलीवुड को अगला युवा स्टार दिख रहा है और तड़प के ओपनिंग आंकड़े इस बात का सुबूत है कि अहान शेट्टी में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत है। तड़प ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी लगभग 1.5 करोड़ की कमाई कर ली थी।

2100 वर्ल्डवाईड स्क्रीन पर रिलीज़
अहान शेट्टी - तारा सुतारिया की फिल्म वर्ल्डवाईड 2100 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। भारत में फिल्म 1600 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है और फिलहाल सलमान खान की अंतिम और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। देखना है कि अहान शेट्टी अपनी फिल्म को हिट का दर्जा कितने दिन में दिला पाते हैं। दर्शकों ने बॉलीवुड में उनका स्वागत कर ही लिया है।


Click it and Unblock the Notifications