..................... Tadap Box Office collection day 4 ahan shetty decent collection beat Salman khan antim box office collection।तड़प बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन अहान शेट्टी की अच्छी कमाई सलमान खान की अंतिम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - Hindi Filmibeat

Box Office: अहान शेट्टी की 'तड़प' की धुआंधार करोड़ों की कमाई, सलमान की 'अंतिम' से कांटे की टक्कर

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प ने सिनेमाघर में अपनी पकड़ वीकेंड के बाद भी जारी रखी है। तड़प में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया भी हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं अहान शेट्टी का एक्शन और डायलॉगबाजी भी दर्शकों को सिनेमाघर में लेकर आने में सफल हुआ है।

तड़प ने वीकेंड पर जहां कुल मिलाकर 13 करोड़ के करीब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को तड़प की कमाई अच्छी हुई है। तड़प के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। जो कि यह साफ बता रहा है कि तड़प के सामने सलमान खान- आयुष शर्मा की अंतिम और जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते कमजोर साबित हुए हैं।

tadap ,box office, Antim,Salman Khan,

तड़प को पूरी तरह से सिनेमाघरों में सोलो रिलीज का फायदा मिला है। बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट अनुसार तड़प की पहले दिन की ओपनिंग कमाई 4.05 करोड़ की रही है। शनिवार को तड़प की कमाई 4.12 करोड़ रही। रविवार को तड़प की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ की रही।

तड़प की कुल कमाई चार दिन बॉक्स ऑफिस

तड़प की कुल कमाई चार दिन बॉक्स ऑफिस

इस तरह वीकेंड पर तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 13 करोड़ के करीब की कमाई की। सोमवार को तड़प के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 करोड़ का रहा है। यानी कि अभी तक तड़प की कुल कमाई चार दिन बॉक्स ऑफिस पर मिलाकर 15.52 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

तड़प को दुनिया भर में 2170 स्क्रीन पर रिलीज

तड़प को दुनिया भर में 2170 स्क्रीन पर रिलीज

रिपोर्ट अनुसार वीकेंड के बाद तड़प की कमाई में 40 से 50 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। तड़प को दुनिया भर में 2170 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में तड़प को 1656 स्क्रीन पर रिलीज मिली। ओवरसीज में तड़प को 451 स्क्रीन पर केवल रिलीज किया गया है।

तड़प को हिट होने के लिए 35 से 40 करोड़ के करीब कमाई

तड़प को हिट होने के लिए 35 से 40 करोड़ के करीब कमाई

तड़प का कुल मिलाकर बजट 30 करोड़ के करीब का रहा है। ऐसे में अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प को हिट होने के लिए 35 से 40 करोड़ के करीब कमाई करनी होगी। तड़प की तुलना में अभी भी सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम द फाइनल ट्रूथ सिनेमाघर में जमी हुई है।

अंतिम द फाइन ट्रूथ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अंतिम द फाइन ट्रूथ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अंतिम ने सोमवार को 1 करोड़ के करीब की कमाई की है। ऐसे में अंतिम द फाइन ट्रूथ काबॉक्सऑफिस कलेक्शन 35.61 करोड़ का हुआ है। अंतिम की वीकेंड पर सबसे अधिक 10 दिन बाद 2.47 करोड़ की कमाई हुई है। अंतिम को मेट्रो शहर यूपी, बिहार, गुजरात में अधिक कमाई मिल रही है। यहीं पर अंतिम की कमाई से तड़प को नुकसान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X