..................... Tadap box office collection day 1 highest opener of 2021 ahan shetty after Sooryavanshi and Antim। सूर्यवंशी और अंतिम के बाद तड़प बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई 2021 की बड़ी ओपनर अहान शेट्टी की फिल्म - Hindi Filmibeat

Box Office: ओपनिंग डे पर अहान शेट्टी की 'तड़प' का तगड़ा रिकॅार्ड, सूर्यवंशी के बाद सबसे अधिक कमाई

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प ने ओपनिंग डे पर अपने पहले दिन की कमाई के साथ नया रिकॅार्ड बना लिया है। कोरोना महामारी के बीच तड़प तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पहले दिन इतनी अधिक कमाई की है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प दिसंबर 3 को सिनेमाघर में रिलीज हुई।

तड़प में कोई बिग स्टार ना होने के बाद भी दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद प्यार दिया है। तड़प ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी और सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम द फाइनल ट्रूथ को कड़ी टक्कर दी है। अहान शेट्टी ने अक्षय कुमार और सलमान खान के बाद अपना नाम भी रिकॅार्ड में दर्ज करवा लिया है।

Tadap

रिलीज से पहले इस बात का अंदाजा लगाया गया कि तड़प को पहले दिन 3 से 4 करोड़ की कमाई मिली है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर तुतेजा ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी है कि तड़प ने ओपनिंग दिन पर 4.05 करोड़ रुपए की कमाई की है।

यहां जानिए साल 2021 की बॅालीवुड फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन।

तड़प साल 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

तड़प साल 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

इसी के साथ तड़प साल 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्टीट कर जानकारी दी है कि तड़प को 1656 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। कोविड के माहौल के देखते हुए सिनेमाघर में केवल 50 प्रतिशत लोग ही एंट्री ले सकते हैं। ऐसे में यूथ ने तड़प का दिल खोल कर स्वागत किया है। वीकेंड पर तड़प का कलेक्शन ओपनिंग डे से कई गुना अधिक होने का अंदाजा किया जा रहा है।

ओपनिंग डे पर सूर्यवंशी और अंतिम

ओपनिंग डे पर सूर्यवंशी और अंतिम

ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली 2021 की बॅालीवुड फिल्म सूर्यवंशी रही है। सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई 26.29 करोड़ की रही है। सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम की पहले दिन की कमाई 4.50 करोड़ की कमाई की है। अंतिम अभी भी सिनेमाघर में कमाई करते हुए 30 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते ओपनिंग डे

जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते ओपनिंग डे

जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने पहले दिन ओपनिंग डे पर अधिक चर्चा होने के बाद भी सिनेमाघर में 3.6 करोड़ की कमाई की। फिलहाल तड़प और अंतिम ने मिलकर सत्यमेव जयते 2 का सिनेमाघर से पत्ता साफ कर दिया है।

बेलबॉटम और रूही ओपनिंग डे

बेलबॉटम और रूही ओपनिंग डे

अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम ने पहले दिन 2.78 करोड़ की कमाई की। इसके बाद बारी आती है रूही की। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की रूही ने पहले दिन कुल 2.73 करोड़ की कमाई की थी।

मुंबई सागा, थलाइवी और चेहरे

मुंबई सागा, थलाइवी और चेहरे

जॉन अब्राहम की मुंबई सागा भी कोरोना काल में थिएटर में रिलीज होने का अच्छा मौका मिला। मुंबई सागा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.64 करोड़ की कमाई की।कंगना रनौत की थलाइवी ने ओपनिंग डे पर 1.46 करोड़ की कमाई की। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे के पहले दिन की कमाई 43 लाख तक की रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X